Home Career कैंडिडेट्स जल्द चुनें परीक्षा सप्ताह

कैंडिडेट्स जल्द चुनें परीक्षा सप्ताह

by Live India
कैंडिडेट्स जल्द चुनें परीक्षा सप्ताह

SSC GD 2026 Exam Dates: SSC ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है. नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर अपना एग्जाम वीक प्रेफरेंस चुन लें.

11 अप्रैल, 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल भर्ती (GD) परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है. नोटिस के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CRPF) , स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स ( SSF) और असम राइफल्स में कांस्टेबल (GD) के पदों के लिए लिखित परीक्षओं की तारीखें जारी की हैं. इस साल आयोग ने उम्मीदवारों को अपनी सहूलियत के हिसाब से ‘वीफ प्रेफरेंस’ यानी परीक्षा सप्ताह चुनने की सुविधा दी है. परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई तक कुल 4 सप्ताह में आयोजित की जाएगी. उम्मदीवार जल्द जल्द से अपनी परीक्षा के लिए सप्ताह और शहर चुन लें.

उम्मीदवार चुन सकते हैं परीक्षा सप्ताह

ऐसा करने के लिए, कैंडिडेट्स को एसएससी केपोर्टल पर अपने यूसरनेम और पास्वर्ड का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा. असके बाद अपनी एग्जाम वीक प्रेफरेंस डालनी होगी. SSC ने साफ किया है कि इन सभी पैरामिलिट्री फोर्सेज में GD कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 अप्रैल, 2026 से मई 2026 के आखिर तक देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर होगी. परीक्षा की प्रक्रिया को आसान बनाने और कैंडिडेट की सुविधा बढ़ाने की कोशिश में, इस परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स को ‘अल्टरनेट वीक’ चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा. कैंडिडेट्स को अपनी सुविधा के अनुसार सभी विंडो के लिए अपनी पसंद का वीक ऑर्डर बताना होगा. जानें परीक्षा की तारीखें.

परीक्षा का समय इन चार क्रम में होगा

  • सप्ताह 1 (27 अप्रैल, 2026 से 2 मई, 2026)
  • सप्ताह 2 (4 मई, 2026 से 9 मई, 2026)
  • सप्ताह 3 (18 मई, 2026 से 23 मई, 2026)
  • सप्ताह 4 (25 मई, 2026 से 30 मई, 2026)

यह है सिलेक्शन की लास्ट डेट

एग्जाम वीक की पसंद सबमिट करने की सुविधा कैंडिडेट्स को 11 अप्रैल, 2026 को 03:00 बजे से 15 अप्रैल, 2026 को 05:00 बजे तक मिलेगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट और इंस्ट्रक्शन के लिए रेगुलर SSC की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें.

यह भी पढ़ें- CBSE की वेबसाइट हो जाए क्रैश तो न हो परेशान, जानें रिजल्ट चेक करने के 3 नए तरीके

Related Articles