1
Jabalpur Cruise Tragedy: गुरुवार को जबलपुर के बरगी डैम में एक क्रूज बोट पलट गई है. इस हादसे में अब तक सात लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. अन्य लोगों को खोजने का अभियान जारी है.
1 मई 2026
मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है. गुरुवार को बरगी डैम में लगभग 29 लोगों को ले जा रहा एक क्रूज शिप अचानक आए तूफान के कारण पलट गया. हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. जबकि 15 को बचा लिया गया. अन्य लोगों की तलाश जारी है. गुरुवार को चार शव बरामद किए गए थे, लेकिन शुक्रवार को रेस्कूय टीम ने तीन और शव बरामद किए. लापता यात्रियों के लिए खोज और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है.
अधिकारी ने बताया कि जबलपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, SDRF और अन्य बचाव दल टीमों के साथ, मौके पर मौजूद हैं. बरगी डैम जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बना है. यह हादसा बरगी डैम में खबरिया टापू के पास हुआ. आपको बता दें कि यह क्रूज मध्य प्रदेश टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी MPT द्वारा ऑपरेट किया जाता है.
वीडियो | जबलपुर बरगी बांध क्रूज नाव दुर्घटना: एक और शव बरामद। जबलपुर जिले में गुरुवार को अचानक आए तूफान के बाद 29 यात्रियों को ले जा रही एक नदी क्रूज नाव बरगी बांध जलाशय में पलट गई।#Jabalpur #बरगीबांधत्रासदी #MadhyaPradesh
(पूरा वीडियो… pic.twitter.com/zAj1vzvY9Q
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 1 मई 2026
तेल लहरों में पलटी बोट
मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि कुछ पर्यटक अभी भी लापता हैं और उन्हें ढूंढने के लिए ऑपरेशन जोरों पर है. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के बाद, जांच की जाएगी और इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के लिए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. चश्मदीदों के मुताबिक, तेज हवाओं की वजह से पानी में लहरें उठ रही थीं, जिससे बोट पर सवार कई लोगों ने शोर मचाया और क्रू से बोट को किनारे पर ले जाने को कहा. हालांकि, क्रू ये चीखें नहीं सुन पाया और बोट बह गई और फिर पलट गई, उन्होंने कहा, कुछ स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से लाइफ जैकेट पहने कुछ यात्रियों को बचाया.
सीएम यादव ने लिया संज्ञान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बरगी डैम में भयंकर तूफ़ान के कारण हुए दुखद क्रूज बोट हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव कर्मी अपना ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं. CM ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि पब्लिक वर्क्स मिनिस्टर राकेश सिंह, टूरिज्म मिनिस्टर धर्मेंद्र सिंह लोधी, सीनियर डिविजनल, पुलिस अधिकारियों और लोकल लोगों के प्रतिनिधियों को रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए हादसे की जगह पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. यादव ने कहा कि एक तेज ऑपरेशन के जरिए 15 नागरिकों को बचाया गया और जो अभी भी लापता हैं, उन्हें ढूंढने की कोशिशें जारी हैं. संकट की इस घड़ी में, राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर मुमकिन मदद पक्का कर रही है.”
यह भी पढ़ें- MP के धार में वैन-SUV की टक्कर में 15 मजदूरों की मौत, 20 घायल, PM मोदी और CM ने किया…
समाचार स्रोत: पीटीआई
