Home Latest News & Updates कॉम्बिनेशन वाली रणनीति से गुस्सा ये दिग्गज क्रिकेटर

कॉम्बिनेशन वाली रणनीति से गुस्सा ये दिग्गज क्रिकेटर

by Live India
T20 World Cup Ind vs SA Krishnamachari Srikkanth

T20 World Cup : साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी हार के बाद भारतीय टीम की आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में दिग्गज बल्लेबाज ने भी टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप: आईसीसी मेन्स टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 76 रनों से हरा दिया. खास बात यह रही कि साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे और उसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई. अहमदाबाद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन शर्मनाक था कि कोई बल्लेबाज अर्धशतक पूरा नहीं कर पाया. हालांकि, इस दौरान गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अपनी चमक बिखेरने का काम किया.

बल्लेबाजों को जमकर लताड़ा

भारतीय टीम की इस शर्मनाक हार पर पूर्व कप्तान कृष्णामाचारी श्रीकांत का गुस्सा फूट पड़ा. विश्व कप 1983 का हिस्सा रहे श्रीकांत ने बल्लेबाजों को जमकर लताड़ा. दिग्गज बल्लेबाज भारत की लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशनल वाली रणनीति से भी नाराज दिखे. पहले ही ओवर में ईशान किशन खाता खोले बिना आउट हो गए और पार्टटाइम ऑफ स्पिनर एडेन मार्करम के ओवर की जिस चौथी गेंद पर आउट हुए वह बहुत खराब शॉट था.

रिंकू सिंह पर भी उठाए सवाल

कृष्णामाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्युब चैनल पर कहा कि एक गेंद पहले करीब कैच आउट हो गए थे, फिर अगली गेंद पर स्लॉग क्यों. क्या जल्दबाजी इतनी जरूरत थी. इसके अलावा दिग्गज खिलाड़ी ने रिंकू सिंह की निरंतरता पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि ऑलराउंडर को द्विपक्षीय सीरीज और विश्व कप में काफी अंतर होता है. श्रीकांत का मानना है कि ICC टूर्नामेंट में वही बल्लेबाज सफल होते हैं जो अपनी परिस्थिति के मुताबिक खेल को आगे बढ़ाते हैं.

तीसरे नंबर पर क्यों नहीं आए सूर्या?

दिग्गज प्लेयर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए. उनका मानना था कि सूर्या को नंबर-3 पर आकर पारी संभालनी चाहिए थी. श्रीकांत ने कहा कि लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का जुनून छोड़िए. उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी और मानसिकता ज्यादा अहम है. सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए, लेकिन 22 गेंदों में सिर्फ 18 रन ही बना सके.

Related Articles