Home Latest News & Updates क्या फिर से लगने वाला है लॉकडाउन?

क्या फिर से लगने वाला है लॉकडाउन?

by Live India
Hardeep Puri on Lockdown

1

Hardeep Puri on Lockdown: लॉकडाउन लगने की खबरों को सुनकर लोग पैनिक हो रहे हैं और जरूरी सामान खरीद रहे हैं. इस पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्रकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जवाब दिया है.

27 मार्च, 2026

अमेरिका ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक तेल संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है. लोग घबराहट में आकर पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनों में खड़े हैं. गैस सिलेंडर एजेंसियों के बाहर भी लोगों भी भीड़ जमा है. इस बीच यह खबर भी फैल रही है कि देश में फिर से लॉकडाउन लगने वाला है. लॉकडाउन लगने की खबरों को सुनकर लोग पैनिक हो रहे हैं और भारी मात्रा में जरूरी सामान खरीद रहे हैं. इस पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्रकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जवाब दिया है. हरदीप पुरी ने लोगों से भ्रामक खबरों पर भरोसा न करने की और शांत रहने की अपील की है.

लॉकडाउन की खबर पर क्या बोले पुरी

वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है, और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं. माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे. हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं. भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मजबूती दिखाई है, और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे.

पिछले 1 महीने में अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें लगभग 70 डॉलर/बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर/बैरल हो गई हैं। नतीजतन, दुनिया भर में उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में कीमतें लगभग 30% -50% बढ़ गई हैं…

– हरदीप सिंह पुरी (@हरदीपएसपीरी) 27 मार्च 2026

पुरी ने आगे लिखा ‘लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें. इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है.’

पूरी दुनिया में बढ़े तेल के दाम

पुरी ने दूसरे पोस्ट में लिखा ‘पिछले 1 महीने में इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जो लगभग 70 डॉलर/बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर/बैरल हो गई हैं. नतीजतन, पूरी दुनिया में कंज्यूमर्स के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं. साउथ ईस्ट एशियाई देशों में कीमतें लगभग 30%-50%, नॉर्थ अमेरिकन देशों में 30%, यूरोप में 20% और अफ्रीकन देशों में 50% बढ़ गई हैं. मोदी सरकार के पास दो ऑप्शन थे- या तो भारत के लोगों के लिए कीमतें बहुत ज़्यादा बढ़ा दें जैसा कि दूसरे सभी देशों ने किया है या फिर अपने फाइनेंस पर इसका बोझ उठाएं ताकि भारतीय नागरिक इंटरनेशनल उतार-चढ़ाव से बचे रहें. मोदी सरकार ने अपने रेवेन्यू पर इसका असर डाला है और लोगों को परेशानी नहीं होने दी.’

पिछले 1 महीने में अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें लगभग 70 डॉलर/बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर/बैरल हो गई हैं। नतीजतन, दुनिया भर में उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में कीमतें लगभग 30% -50% बढ़ गई हैं…

– हरदीप सिंह पुरी (@हरदीपएसपीरी) 27 मार्च 2026

केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

तेल संकट से लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने आज से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है. पेट्रो पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए कर दी गई है यानी पूरे 10 रूपए कम किए गए हैं. वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को 10 रुपए से घटाकर जीरो कर दिया है यानी अब डीजल पर आपको कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं देनी पड़ेगी. तेल संकट के बीच लोगों को पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपए की बड़ी छूट मिल गई है. सरकार ने यह कदम अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच उठाया है, जिससे आम लोगों की परेशानी कम हो सके.

यह भी पढ़ें- तेल संकट के बीच सरकार ने दी बड़ी राहत, पेट्रोल पर 3 रुपए और डीजल पर जीरो हुई एक्साइज ड्यूटी

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles