Home News खत्म हुआ खरमास, लेकिन नहीं बजेगी शहनाई

खत्म हुआ खरमास, लेकिन नहीं बजेगी शहनाई

by Live India
खत्म हुआ खरमास, लेकिन नहीं बजेगी शहनाई

2026 Shaadi Dates: आज यानी 15 जनवरी को खरमास खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी आपको शुभ काम के लिए इंतजार करना होगा. चलिए जानते हैं क्यों.

15 जनवरी, 2026

2026 Shaadi Dates: खरमास लगने के बाद विवाह समेत सभी मांगलिक काम रुक जाते हैं. इसके बाद सभी को खरमास खत्म होने का इंतजार रहता है, ताकि वे शादी, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों को कर सकें. हर साल मकर संक्रांति के दिन जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास खत्म हो जाता है और फिर से शुभ काम शुरू हो जाते हैं. इसलिए आज यानी 15 जनवरी को खरमास खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी आपको शुभ काम के लिए इंतजार करना होगा. चलिए जानते हैं क्यों आपको इंतजार करना होगा.

कब शुरू होंगी शादियां

साल 2026 में जनवरी में शादी के लिए कोई शुभ तिथि नहीं है. शादी-विवाह 5 फरवरी से शुरू होंगे, क्योंकि शादी के लिए गुरु और शुक्र दोनों का उदय होना जरूरी है. अगर एक भी अस्त होता है तो विवाह जैसे शुभ काम नहीं हो सकते. मंक्रर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, लेकिन शुक्र ग्रह अस्त रहेगा, जो विवाह के लिए अशुभ है. इसलिए जनवरी में शादी या शुभ काम के लिए कोई शुभ तिथि नहीं है. साल की पहली शुभ तिथि 5 फरवरी को है, इस दिन से विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे.

कब रुक जाते हैं शुभ काम

फरवरी में भी कुछ दिनों में शुक्र अस्त और होलाष्टक के कारण शुभ काम नहीं होंगे. इसके बाद 14 मार्च से 13 अप्रैल तक फिर से खरमास लगेगा, जब शादियां रुक जाएंगी. जुलाई में देवश्यनी एकादशी के बाद चातुर्मास लग जाएगा. इन चार महीनों (जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर) में कोई भी शादी या बड़े शुभ काम नहीं होंगे. नवंबर में देवउठनी एकादशी के साथ शादियों का सीजन फिर से शुरू होगा. नवंबर और दिसंबर 2026 में बड़ी शादियों के लिए कई शुभ तारीखें हैं. साल के आखिरी दो महीने उन लोगों के लिए बहुत अच्छे हैं जो सर्दियों में शादी करना पसंद करते हैं.

2026 में शादियों के लिए कौन सी तिथियां हैं शुभ

फरवरी में शादी के लिए 12 शुभ तिथियां हैं- 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 फरवरी

मार्च में विवाह की 8 शुभ तिथियां हैं- 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 मार्च

अप्रैल में भी विवाह की 8 शुभ तिथियां हैं- 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल

मई में विवाह की 8 शुभ तिथियां हैं- 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 मई

जून में शादी की 8 शुभ तिथियां है- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 जून

जुलाई में शादी के लिए 4 शुभ तिथियां हैं: 1, 6, 7 और 11 जुलाई

दिसंबर में शादी के लिए 7 शुभ तिथियां हैं- 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर

यह भी पढ़ें- 23 या 24 जनवरी कब है बसंत पंचमी? जान लें सही तारीख और सरस्वती पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि

Related Articles