Home Lifestyle गर्मियों में छा रहे हैं ये 6 Trendy Blouse Designs

गर्मियों में छा रहे हैं ये 6 Trendy Blouse Designs

by Live India
गर्मियों में छा रहे हैं ये 6 Trendy Blouse Designs

ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन: गर्मी के मौसम में लाइटवेट साड़ियां तो हर किसी की पहली पसंद बन जाती हैं. लेकिन असली ग्लैमर परफेक्ट ब्लाउज डिज़ाइन से ही आता है. इस सीजन फैशन वर्ल्ड में ऐसे ब्लाउज ट्रेंड कर रहे हैं जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ काफी ज्यादा स्टाइलिश भी हैं. अगर आप शादी, पार्टी, ऑफिस फंक्शन या फैमिली गेट टुगेदर में अपने साड़ी लुक को नया ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो इन 6 ट्रेंडी ब्लाउज डिज़ाइनों को जरूर ट्राई करें.

डोरी ब्लाउज

बैकलेस ब्लाउज का ट्रेंड कभी नहीं जाता. खासकर डोरी वाले ब्लाउज गर्मियों में काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. पीछे लगी पतली डोरियां लुक को एलिगेंट और ग्लैमरस बनाती हैं. इस तरह के ब्लाउज को शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी के साथ स्टाइल करें.

प्रिंसेस कट ब्लाउज

प्रिंसेस कट ब्लाउज क्लासी लुक के लिए जाना जाता है. यह डिजाइन बॉडी को स्लिम और स्मार्ट लुक देता है. सिल्क, ऑर्गेंजा और कॉटन साड़ी के साथ इसका कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लगता है.

फ्रिल स्लीव्स ब्लाउज

अगर आप अपने साड़ी लुक में थोड़ा ड्रामा और फन एड करना चाहती हैं, तो फ्रिल स्लीव्स ब्लाउज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसकी फ्लोई स्लीव्स गर्मियों में लाइट और स्टाइलिश फील देती हैं.

इस Season छा जाएंगी ये साड़ियां, पहनकर Wedding Guests को फंक्शन में मिलेगा रॉयल लुक

पफ स्लीव ब्लाउज

90s फैशन का पफ स्लीव ट्रेंड अब फिर से वापस आ चुका है. ये डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक को शानदार तरीके से मिक्स करता है. अच्छी बात ये है कि इस तरह के ब्लाउज हर साड़ी के साथ परफेक्टी तरीके से मिस्क हो जाते हैं.

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन हमेशा से एवरग्रीन रहा है. बॉलीवुड से लेकर वेडिंग फैशन तक हर जगह ये ट्रेंड में रहता है. आप भी अपनी पार्टी वियर साड़ियों को इस तरह के ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं.

शीयर नेट ब्लाउज

नेट और शीयर फैब्रिक वाले ब्लाउज इस गर्मी में फैशन लवर्स की पहली पसंद बने हुए हैं. लाइट ट्रांसपेरेंट डिजाइन साड़ी लुक में ग्लैम टच एड कर देता है. नेट ब्लाउज के साथ मिनिमल मेकअप और सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल परफेक्ट समर पार्टी वाइब देते हैं.

गर्मियों में स्टाइल भी, आराम भी! ये 5 सॉफ्ट Cotton Saree पहनकर समर सीजन को बनाएं शानदार

Related Articles