Home Latest News & Updates गुरुवार को NSE, BSE पर ट्रेडिंग नहीं

गुरुवार को NSE, BSE पर ट्रेडिंग नहीं

by Live India
Share Market Holidays

शेयर बाज़ार की छुट्टियाँ: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान मार्केट के कई शेयरों में तेजी तो कई में सुस्ती देखी जाती है. इस बीच इस हफ्ते गुरुवार को मार्केट बंद रहेगी. इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी है. गुरुवार को बाजार बंद होने से इस हफ्ते मात्र 4 दिन ही बाजार खुलेगा. आइए सबसे पहले हम यहां जानते हैं कि आखिरकार गुरुवार को बाजार क्यों बंद होगा और NSE व BSE पर ट्रेडिंग क्यों नहीं होगी. इसके साथ ही जानेंगे कि आने वाले दिनों में बाजार कब-कब बंद होने वाले हैं. इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल नहीं है, क्योंकि शनिवार और रविवार को आमतौर पर मार्केट बंद रहती है.

गुरुवार को शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी

गुरुवार 28 मई को शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. इस दिन मार्केट के दोनों स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 28 मई 2026 दिन गुरुवार को बकरीद के अवसर पर मार्केट बंद रहेगी.

बता दें कि बकरीद इस्लाम धर्म के पवित्र त्योहारों में से एक है. यह पर्व पैगंबर हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है. मान्यताओं के अनुसार, बताया जाता है कि अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेने के लिए उनसे अपने सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी देने के लिए कहा था. तब उन्होंने अपने बेटे को इसके लिए चुना लेकिन जैसे ही हजरत इब्राहिम उसकी कुर्बानी देने गए तो कहा जाता है कि चमत्कार हुआ और बेटे की जगह भेड़ या बकरे को रख दिया गया. तब से बकरीद के दिन कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ. इस बार बकरीद 28 मई को है, इसलिए इस पर्व के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा और ट्रेडिंग नहीं होगी.

आने वाले दिनों में मार्केट की छुट्टियां

अब हम आने वाले दिनों में मार्केट यानी कि शेयर बाजार में छुट्टियों के बारे में जानेंगे. इनमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल नहीं है. 28 मई को बकरीद के बाद 26 जून को मुहर्रम पर मार्केट में छुट्टी रहेगी. उसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर बाजार बंद रहेगा. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर मार्केट बंद रहेगी. वहीं, 20 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर बाजार में छुट्टी रहेगी. 10 नवंबर को दिवाली बाली प्रतिपदा, 24 नवंबर को गुरु नानक देव जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे.

गोल्ड-सिल्वर की कीमत में फिर बढ़ोतरी, जानें देश में सोना और चांदी के ताजा भाव

Related Articles