Home Latest News & Updates मैदान पर तकरार के बाद Travis Head के परिवार को मिली गालियां

मैदान पर तकरार के बाद Travis Head के परिवार को मिली गालियां

by Live India
Travis Head Family Receives Abuse Virat Kohli

ट्रैविस हेड: क्रिकेट के मैदान पर होने वाला विवाद कई दफा उनके परिजनों तक पहुंच जाता है, जबकि उनका इसमें कोई दोष नहीं होता है. हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मई को खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में सिर्फ चौके छक्कों की बारिश नहीं हुई बल्कि मैदान पर भारी तनाव भी देखा गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा हो गया. मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच में नोकझोंक हो गई. साथ ही मैच खत्म होने के बाद फिर ऐसा कुछ हुआ कि उसने मामले को ज्यादा हवा देने का काम किया.

Pant ने छोड़ा लप्पू सा कैच तो गुस्सा हो गए अर्जुन तेंदुलकर! फिर गेंदबाज का रिएक्शन हुआ वायरल

कोहली ने दी थी ट्रेविस हेड को चुनौती

ये पूरा विवाद आरसीबी के पारी के दौरान हुआ. वेंकटेश अय्यर एसआरएच के हर एक गेंदबाज को अपना निशाना बना रहे थे. इसी बीच विराट कोहली ने ट्रेविस हेड को चुनौती देते हुए गेंदबाजी करने के लिए इशारा किया. कमेंटेटर्स की माने तो विराट कोहली काफी मजाकिया अंदाज में उन्हें गेंदबाजी करने के लिए चुनौती दे रहे थे और उनसे कह रहे थे कि आओ थोड़ा स्पिन डालो. इस दौरान हेड भी मुस्कराकर जवाब देते हुए नजर आए. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद मामला काफी गरमा गया.

हैंडशेक की वजह से हुआ मामला गरम

मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए. इसके बाद वह ईशान किशन से हाथ मिलाते हुए नजर आए और ट्रेविस हेड को इग्नोर कर दिया. अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने आग लगा दी है और काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

विदेशी खिलाड़ियों पर मोहित बर्मन ने उठाए सवाल, BCCI और विदेशी बोर्ड से किया आग्रह; जानें मामला

जानें क्या बोली ट्रेविस हेड की वाइफ?

ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड ने कहा कि यह उसी तरह लग रहा है जैसा विश्व कप 2023 के बाद हुआ था. फिलहाल, हम ठीक हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग हमारे परिवार और दोस्तों को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि खेल के दौरान खिलाड़ियों में जुनून होना एक बात होती है लेकिन यह हमारे परिवार तक नहीं आना चाहिए. अब यह जरूरी हो गया है कि मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन व्यवहार को लेकर गंभीर बातचीत बहुत जरूरी है.

जेसिका ने आगे बताया कि मुझे लगता है कि अभी सभी खेलों में मेंटल हेल्थ, दृष्टिकोण और एक-दूसरे से बातचीत करने के लेकर बहस चल रही है. उन्होंने कहा कि जुनून सिर्फ खेल तक सीमित रखना चाहिए और उसके बाद आप एक इंसान और आपका परिवार भी होता है. हम उम्मीद करते हैं कि इससे एक-दूसरे के प्रति काइंडनेस और समर्थन को बढ़ावा मिलेगा.

ये हैं क्रिकेट के सबसे बड़े मैच फिक्सिंग विवाद! खिलाड़ियों का हो गया था करियर बर्बाद; फिर बना सख्त नियम

Related Articles