Home Lifestyle घर पर बनाएं कटहल की टेस्टी बिरयानी, जानें रेसिपी

घर पर बनाएं कटहल की टेस्टी बिरयानी, जानें रेसिपी

by Live India
घर पर बनाएं कटहल की टेस्टी बिरयानी, जानें रेसिपी

Kathal Biryani Recipe: अगर आप घर पर कुछ नया और यूनिक बनाना चाहते हैं या मेहमानों को किसी यूनिक डिश से इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो कटहल बिरयानी एक बढ़िया ऑप्शन है. जानें इसकी रेसिपी

10 मई, 2026

आजकल, लोग वेजिटेरियन खाने की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि, कई लोगों को अक्सर लगता है कि वेजिटेरियन डिश में नॉन-वेजिटेरियन खाने जैसा तेज स्वाद और रिचनेस नहीं होती. खासकर तब, जब उनके आस-पास फ्रेंड्स चिकन बिरयानी जैसी खुशबूदार और मसालेदार डिश खाते हैं. लेकिन अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो कटहल बिरयानी आपकी सोच बदल सकती है. यह डिश स्वाद और टेक्सचर में इतनी रिच होती है कि नॉन-वेजिटेरियन भी इसे पसंद करते हैं. कटहल को वेजिटेरियन चिकन कहा जाता है. कटहल का टेक्सचर मीट जैसा होता है, जिससे इसकी बिरयानी बहुत यूनिक और स्वादिष्ट बनती है. अगर आप घर पर कुछ नया और यूनिक बनाना चाहते हैं या मेहमानों को किसी यूनिक डिश से इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो कटहल बिरयानी एक बढ़िया ऑप्शन है. आइए जानें इसकी रेसिपी क्या है.

कटहल बिरयानी के लिए सामग्री

कटहल बिरयानी बनाने के लिए किसी मुश्किल इंग्रीडिएंट की जरूरत नहीं होती. इसके लिए मुख्य रूप से कटे हुए कटहल और उबले हुए बासमती चावल चाहिए होते हैं. इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नींबू का रस भी इस्तेमाल किया जाता है. मसालों में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, गरम मसाला और नमक होता है. बिरयानी को और शाही स्वाद देने के लिए आप इसमें केसर, काजू और बादाम भी डाले सकते हैं.

कटहल बिरयानी बनाने का तरीका

  • कटहल बिरयानी बनाने के लिए, सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें. तेल गरम होने पर, पतले कटे प्याज डालें और सुनहरा- कुरकुरा होने तक भूनें. इसके बाद प्याज निकालकर अलग रख दें.
  • उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें और कटे हुए कटहल को अच्छी तरह भूनें. कटहल को हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. फिर, इसे एक अलग प्लेट में निकाल लें.
  • अब, काजू और बादाम को हल्का भूनें ताकि उनका स्वाद और कुरकुरापन बढ़ जाए.
  • पैन में फिर से थोड़ा तेल डालें और भुना हुआ कटहल डालें. फिर भुना हुआ प्याज डालें. लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, हरी मिर्च, नमक और केसर डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद, अदरक-लहसुन का पेस्ट और थोड़ा नींबू का रस डालें. मसालों को अच्छी तरह पकाने के लिए थोड़ा पानी डालें और धीमी आंच पर लगभग 15 से 20 मिनट तक पकने दें, ताकि मसालों का स्वाद कटहल में पूरी तरह से मिल जाए.
  • एक गहरे पैन या कड़ाही में सबसे पहले चावल की एक परत बिछाएं. फिर ऊपर कटहल मसाला की एक परत डालें. इसी तरह, चावल और मसालों की दोबरा एक-एक परत लगाएं.
  • आखिर में, ऊपर चावल की एक परत लगाएं. केसर वाला दूध, तले हुए प्याज, काजू और बादाम डालें. पैन को कसकर ढक दें और धीमी आंच पर लगभग 15 से 20 मिनट तक पकाएं.
  • जब बिरयानी की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. तैयार है आपकी टेस्टी बिरयानी. इसे हरे धनिये से गार्निश करें और गरमागरम रायते या सलाद के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- मिठाइयों की जान और सेहत का खजाना, जानें दुनिया में कहां से आता है आपका फेवरेट Pistachio

Related Articles