Home Latest News & Updates घर में मिला दो लोगों का शव, पुलिस जांच में जुटी

घर में मिला दो लोगों का शव, पुलिस जांच में जुटी

by Live India
Couple dead rented room south Delhi suicide note

दिल्ली समाचार: दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के एक पॉश इलाके में एक फ्लैट से युवक और युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवती का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला, जबकि युवक का शव पंखे से लटके हुए मिला. अब पुलिस भी चौंक गई है कि दो लोगों की मौत कैसे हुई और अब आगे की जांच में जुट गई है. वहीं, मृतक महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और इनके पास सुसाइड नोट भी मिला है. हालांकि, इस नोट की बातों को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है. बता दें कि इस मामले की सूचना पुलिस को करीब सुबह 9 बजे मिली थी. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर पहुंची.

4 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, चाकू से पुलिसकर्मियों पर किया था हमला

दोस्त और पड़ोसी ने तोड़ा दरवाजा

बताया जा रहा है कि जब दोनों मृतकों से संपर्क नहीं हो पाया था तब महिला के किसी दोस्त और पड़ोसी ने मिलकर जबरदस्ती दरवाजा तोड़ दिया था. दूसरी तरफ मकान मालिक अभिषेक गुप्ता का कहना है कि उनका घर कालकाजी में है और उनकी एक प्रॉपर्टी ईस्ट ऑफ कैलाश में भी है. इसमें अलग-अलग किराएदार रहते हैं. इसी संपत्ति के फ्लैट नंबर 4 में 26 साल की अंजलि किराए पर रहती थी. अंजलि यहां पर बीते दो सालों से यहां पर रह रही थी. वह नेहरू प्लेस में डिजिटल मार्केटिंग का काम करती थी और नागपुर की रहने वाली थी.

मकान मालिक ने आगे कहा कि उन्होंने यह फ्लैट अंजलि को किराए पर दिया था. साथ ही उसके जरूरी कागजात, एग्रीमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन उनके पास मौजूद हैं. इसके अलावा जिस युवक का शव फ्लैट में मिला है उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी हैं.

पोस्टमार्टम होने के बाद पता चलेगा सच

पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि कमरे के अंदर महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली 26 वर्षीय महिला बिस्तर पर मृत पाई गई. साथ ही महाराष्ट्र के ही रहने वाले 30 साल के अनमोल कुंडा पाटिल का शव छत के पंखे से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला. अधिकारी ने यह भी बताया कि जांच के दौरान हाथ से लिखा एक नोट भी जब्त किया गया है, जिसके बारे में शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि यह मृतक व्यक्ति ने लिखा था. फिलहाल के लिए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS की मोर्चरी में भेजा गया है. अब संदिग्ध आत्महत्या की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा.

‘कलयुगी माता-पिता’ की करतूत ने रिश्ते को किया शर्मसार! नवजात को 1 लाख में बेचा; एफआईआर दर्ज

Related Articles