Home News ट्रंप ने दिया हॉर्मुज पर बड़ा बयान

ट्रंप ने दिया हॉर्मुज पर बड़ा बयान

by Live India
ट्रंप ने दिया हॉर्मुज पर बड़ा बयान

Middle East Tension : ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जिन देशों को ईंधन की कमी हो रही है वह स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुलवाकर ला सकते हैं.

मध्य पूर्व तनाव: मिडिल ईस्ट में जंग जारी होने का मंगलवार को 32वां दिन हो गया है और अभी तक युद्ध को खत्म करने के लिए दूर-दूर तक कोई प्रयास नहीं दिख रहा है. ईरान और इजरायल-अमेरिका में मिसाइलों से हमला थम नहीं रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को धमकी दे रहे हैं कि अगर हॉर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला जाता है तो हमले पहले के मुकाबले भयंकर हो जाएंगे. इसी बीच ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दूसरे देशों का मजाक बनाया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जिन देशों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के ईंधन की कमी का सामना करना पड़ा है. उन्हें सबसे पहले थोड़ी हिम्मत दिखाते हुए होर्मुज को खुलवाने की हिम्मत करनी चाहिए और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें अमेरिका से तेल खरीदना चाहिए.

जानें क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे सभी देश जिन्हें स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज की वजह से जेट फ़्यूल नहीं मिल पा रहा है. जैसे कि यूनाइटेड किंगडम. उसने ईरान को खत्म करने की मुहिम में शामिल होने से मना कर दिया था, उनके लिए मेरे पास एक सुझाव है. पहला U.S. से खरीदें, क्योंकि हमारे पास इसकी कोई कमी नहीं है. दूसरी, थोड़ी हिम्मत जुटाकर स्ट्रेट तक जाएं और बस उसे ले लें. अब आपको अपने लिए खुद लड़ना सीखना होगा. USA अब आपकी मदद के लिए वहां मौजूद नहीं रहेगा. ठीक वैसे ही, जैसे आप हमारे लिए मौजूद नहीं थे. असल में ईरान पूरी तरह से तबाह हो चुका है. मुश्किल काम हो चुकी है और अब जाएं अपना तेल खुद हासिल कर लें!

ट्रंप दिखावा नहीं करते

इसके अलावा अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप न दिखावा करते हैं और न ही किसी भी परिस्थिति से पीछे हटते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान किसी समझौते पर नहीं पहुंचता है तो युद्ध पहले के मुकाबले काफी तेजी से आगे बढ़ेगा. हेगसेथ का बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप ने होर्मुज को खोलने को लेकर धमकी दी है. साथ ही हेगसेथ ने यह भी कहा कि ईरान के साथ युद्ध में आने वाले दिन काफी निर्णायक होने वाले हैं और वह युद्ध में कुछ नहीं कर सकता है. हमला करने के लिए अमेरिका के पास बहुत सारे विकल्प हैं और ईरान के पास एक भी नहीं है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles