Home Latest News & Updates तालिबान से कांपा पाकिस्तान! PSL में होगी नो-एंट्री

तालिबान से कांपा पाकिस्तान! PSL में होगी नो-एंट्री

by Live India
No Entry for Spectators PSL

PSL 2026 : मिडिल ईस्ट की जंग की आग अब PSL तक भी पहुंच गई है. PCB ने फैसला लिया है कि स्टेडियम में दर्शकों को एंट्री नहीं दी जाएगी और जिन लोगों ने टिकट खरीद लिया है उनको रिफंड कर दिया जाएगा.

पीएसएल 2026: पाकिस्तान में 26 मार्च को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की शुरुआत होने वाली है. सीजन की शुरुआत होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है. मामला यह है कि लीग के सारे मुकाबले इस बार बंद दरवाजे में होंगे. मतलब यह है कि PSL के मुकाबले के दौरान कोई दर्शकों स्टेडियम में नजर नहीं आएगा. साथ ही PSL 2026 के सारे मैच दो ही मैदान पर खेले जाएंगे, जिसमें लाहौर और कराची मैदान शामिल हैं. वहीं, लाहौर में होने वाला उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया गया है और अब टूर्नामेंट खेला जाएगा. पाकिस्तान की तरफ से यह फैसला मिडिल ईस्ट में जारी जंग और अफगानिस्तान से तनाव के बीच लिया है.

पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अगर हालात में सुधार होता है तो टूर्नामेंट के बीच में दर्शकों को एंट्री पर विचार किया जा सकता है. हालांकि, यह मुख्य रूप से ईरान से चल रहे संघर्ष पर निर्भर करता है कि सुपर लीग में दर्शकों की एंट्री होती है या नहीं. अगर यह युद्ध समाप्त होता है तो आने वाले दिनों में परिस्थिति के हिसाब से फैसला लिया जाएगा.

पाकिस्तान के लोगों से की अपील

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है. अब इसका असर पाकिस्तान पर भी साफ देखने को मिल रहा है. सप्लाई का सबसे बड़ा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की वजह से पड़ा है. नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री शहवाज ने पूरे पाकिस्तान से अपील की है कि ईंधन संकट चलते अपनी आवाजाही को कम करें. उन्होंने आगे कहा कि हमने स्कूलों को बंद कर दिया है और वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू कर दी है. साथ ही ईद की छुट्टियों को भी बढ़ा दिया है, क्योंकि यह युद्ध कब समाप्त होगा इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है.

नहीं होगा कोई उद्घाटन कार्यक्रम

मोहसिन नकवी ने कहा कि कार्यक्रम आयोजन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक मीटिंग की गई. इसके बाद ही फैसला लिया गया कि पीएसएल के सभी मैच शेड्यूल के मुताबिक ही आयोजित किए जाएंगे. लेकिन हम दर्शकों से अपील करते हैं कि वह अपनी आवाजाही को सीमित करें और स्टेडियम में भारी भीड़ जुटाने के लिए उसकी तरफ न मुड़े. नकवी ने कहा कि हमने फैसला लिया है कि जब तक संघर्ष चल रहा है तक दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल भरा था फैसला था लेकिन जनता की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए इसे लेना पड़ा.

नकवी ने आगे कहा कि आवाजाही कम करने के लिए स्टेडियम में दर्शकों को नो-एंट्री का बोर्ड लगाया गया है. इसके अलावा PCB ने घोषणा की है कि सभी फ्रेंचाजियों को गेट मनी का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही जिन दर्शकों ने पीएसएल मैचों के टिकट खरीद लिए हैं उन्हें 72 घंटों के भीतर पैसों को रिफंड कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Cricket News : 15 वर्षीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, T20 डेब्यू में ठोका शतक; बनाया नया रिकॉर्ड

Related Articles