Home Lifestyle दरवाजे को ऐसे सजाने से सभी करेंगे तारीफ

दरवाजे को ऐसे सजाने से सभी करेंगे तारीफ

by Live India
दरवाजे को ऐसे सजाने से सभी करेंगे तारीफ

Door Decor Ideas: दरवाजा सजाने से आपके घर की रौनक और बढ़ जाती है. यहां दरवाजे को सजाने के लिए कुछ बेहतरीन आइडियाज बताए गए हैं.

9 फरवरी, 2026

साफ-सुधरे और सजे हुए घर में पॉजिटिविटी आती है और परिवार का मूड भी अच्छा रहता है. इसके लिए जरूरी है कि आप अपने घर की सजावट करें. अक्सर लोग घर की सजावट में दरवाजे को भूल जाते हैं. वास्तु के अनुसार, दरवाजा आपके घर का जरूरी हिस्सा है. दरवाजा भी हमेशा साफ सुथरा और सजा हुआ होना चाहिए. दरवाजे पर सजावट करने से घर के अंदर घुसते ही आपको मूड अच्छा हो जाता है. यहां दरवाजे को सजाने के लिए कुछ बेहतरीन आइडियाज बताए गए हैं. दरवाजा सजाने के बाद आपके घर की रौनक और बढ़ जाएगी और सभी आपकी तारीफ करेंगे.

बोहो थीम डेकोर

दरवाजे की सजावट का सामान

अगर आपको एस्थेटिक न्यूड थीम पसंद है तो आप अपने घर का दरवाजा बोहो थीम से डेकोरेट कर सकती हैं. जूट के बैग और बकेट को टेबल पर रखिए या दरवाजे पर टांग दीजिए. कुछ पौधों के साथ टेबल को सजाएं. दीवार पर छोटा मिरर लगाएं. आप चाहें तो दरवाजे पर लाइट भी लगा सकते हैं.

फ्लावर डेकोर

दरवाज़ा सजावट के विचार

फ्लावर लवर्स के लिए यह डेकोर सबसे बेस्ट है. अपने घर में घुसते ही फूलों को देखना से अच्छा क्या होगा. आप अपने दरवाजे के ऊपर एक फूलों को पौधा टांग सकते हैं या पूरे दरवाजे पर फूलों का आर्च बनाकर लगा सकते हैं. मार्केट में आपको आसानी से नकली फूल मिल जाएंगे.

वॉल पेंटिंग

भित्ति चित्रण

अगर आपके घर का कोई मेंबर टैलंटड पेंटर है तो उसकी टैलेंट का इस्तेमाल करिए और उनसे इस तरह की एस्थेटिक पेंटिंग बनवाइए. ये पेंटिंग खराब भी नहीं होंगी और हमेशा आपको मूड फ्रेश कर देंगी. आप अपनी पसंद की कोई भी पेंटिंग बना सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि सजाने के चक्कर में दीवार खराब न हो जाए.

डोर पेंटिंग

दरवाजे की पेंटिंग

दीवरों की जगह आप दरवाजे पर भी पेंटिंग कर सकते हैं. मंडाला आर्ट एक शांत लुक देगी और फूलों की पेंटिंग आपके घर को एस्थेटिक वाइब देगी. आपको अलग अलग आइटम से डेकोरेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस ब्रश उठाइए और लग जाइए.

एस्थेटिक आइटम

दरवाजे की सजावट का सामान

अगर आप चाहते हैं कि आपको दरवाजे पर बहुत सारे आइटम हो तो आप नेमप्लेट और हैंगिंग प्लांट से सजावट कर सकते हैं. अपने पसंदीदा डिजाइन की नेमप्लेट लगाएं और छोट छोटे हैंगिंग प्लांट दरवाजे के पास लटका दें. आप और भी आइटम जोड़ सकते हैं. इस तरह से डेकोरेशन करने पर आपके घर का पूरा लुक ही बदल जाएगा.

Related Articles