Home Latest News & Updates पंजाब से किसे मिलेगा मौका?

पंजाब से किसे मिलेगा मौका?

by Live India
Modi Cabinet Expansion Punjab get a chance

मोदी कैबिनेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं. पंजाब से केंद्रीय प्रतिनिधित्व बढ़ाने की रणनीति के तहत तीन नेताओं के नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं, जिसमें मुख्य रूप से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और तरुण चुघ शामिल है. राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि इनमें से किसी एक को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है, खासकर ऐसे समय में जब रवनीत सिंह बिट्टू की भूमिका और पंजाब की चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाएं जारी हैं.

पंजाब पर क्यों है BJP का फोकस?

2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है. पार्टी संगठन और केंद्र सरकार. दोनों स्तरों पर पंजाब को अधिक प्रतिनिधित्व देने की संभावना जताई जा रही है. इसी वजह से संभावित कैबिनेट विस्तार में पंजाब से नए चेहरे शामिल किए जाने की चर्चा है.

क्यों है राघव चड्ढा का नाम चर्चाओं में?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राघव चड्ढा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव और पंजाब में उनकी पहचान उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए मजबूत दावेदार बना सकती है. कुछ मीडिया रिपोर्टों में उनका नाम संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल बताया गया है. हालांकि, अभी तक सरकार या बीजेपी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कक्षा 9 के बच्चे अब पढ़ेंगे SIR: NCERT ने सोशल साइंस में किया शामिल, निष्पक्ष चुनाव की तारीफ

अशोक मित्तल भी दावेदार

राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल का नाम भी संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है. पंजाब में उनके राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव को देखते हुए उन्हें भी केंद्र में जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, उनके नाम को लेकर भी कोई आधिकारिक संकेत सामने नहीं आया है.

तरुण चुग भी हो सकते हैं दावेदार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को हाल ही में राज्यसभा भेजा गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन में लंबे अनुभव और केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे के कारण वे मंत्रिमंडल में जगह पाने की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हैं.

रवनीत बिट्टू की भूमिका

रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा ने इस बार राज्यसभा का टिकट नहीं दिया. इसे लेकर यह चर्चा है कि पार्टी उन्हें 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका देना चाहती है. ऐसे में यदि उन्हें पंजाब की राजनीति में वापस उतारा जाता है, तो केंद्र में उनकी जगह किसी नए चेहरे को अवसर मिल सकता है.

मुहर्रम पर भोपाल में निकले मातमी जुलूस, सदाओं से गूंजा शहर; ईरान जंग के लहराए पोस्टर

Related Articles