Home News समर फैशन का नया क्रश बनीं Lace Dress, आप भी करें ट्राई

समर फैशन का नया क्रश बनीं Lace Dress, आप भी करें ट्राई

by Live India
समर फैशन का नया क्रश बनीं Lace Dress, आप भी करें ट्राई

कालातीत फीता पोशाक: फैशन की दुनिया में कुछ चीजें टाइम के साथ बदल जाती हैं. लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जिनकी खूबसूरती कभी फीकी नहीं पड़ती. लेस ड्रेस उन्हीं खास आउटफिट्स में से एक है. इसका डेलिकेट पैटर्न, शानदार डिज़ाइन और रॉयल लुक इन ड्रेसेस को हमेशा ट्रेंड में बनाए रखते हैं. चाहे आप किसी शादी में जा रही हों, किसी पार्टी में शामिल होना हो या किसी खास मौके पर सबसे अलग दिखना चाहती हों, लेस ड्रेस हर बार आपका स्टाइल कई गुना बढ़ा देती है.

कंफर्ट भी और क्लास भी

लेस सिर्फ एक फैब्रिक नहीं, बल्कि बारीक कारीगरी का खूबसूरत नमूना है. बारीक धागों से तैयार किए गए इसके अट्रैक्शन पैटर्न इसे लाइटवेट, कंफर्टेबल और बहुत स्टाइलिश बनाते हैं. यही वजह है कि ये पहनने में जितनी कंफर्टेबल होती हैं, देखने में उतनी ही शानदार लगती है.

अलग-अलग डिजाइन

लेस की भी कई वैराइटी होती हैं और हर एक की अपनी अलग पहचान है. शैंटिली लेस अपनी सॉफ्टनेस और फ्लोरल डिज़ाइन के लिए फेमस है. इस पैटर्न की ड्रेसेस रोमांटिक लुक देती हैं. गिप्योर लेस थोड़ी मोटी होती है, इसलिए ये काफी टाइम तक चलती है. इसके अलावा एलेंसॉन लेस अपनी शानदार कढ़ाई की वजह से ब्राइडल आउटफिट्स में पसंद की जाती है. वहीं, आईलेट लेस लाइटवेट और गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट रहती है.

आउटडोर हल्दी फंक्शन में बनना है सबसे खूबसूरत दुल्हन? ये ट्रेंडी Haldi Outfits बनाएंगे आपका लुक परफेक्ट

खासियत

लेस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत है कि ये हर उम्र और हर स्टाइल की लड़कियों पर खूबसूरत लगती है. वैसे भी, टाइम के साथ लेस ड्रेस के डिज़ाइन भी बदले हैं. पहले ये सिर्फ रॉयल और ट्रेडिशनल आउटफिट्स में ही नज़र आती थी. वहीं, आज ये मॉडर्न फैशन का खास हिस्सा बन चुकी है. विंटेज एम्ब्रॉयडर्ड ड्रेस अपनी डेलिकेट कढ़ाई और क्लासिक अंदाज़ की वजह से हर खास मौके पर अट्रैक्टिव लगती है.

मल्टी पर्पस

अगर आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो लेस वाला एम्ब्रॉयडर्ड टॉप और स्कर्ट सेट अच्छा ऑप्शन है. इस तरह की ड्रेस आपको एलिगेंट लुक देती है. वैसे, आप इस आउटफिट को अलग-अलग भी स्टाइल कर सकती हैं. वहीं, रफल मिडी लेस ड्रेस उन लड़कियों के लिए बढ़िया है, जो फैशन में थोड़ा ड्रामा और ग्लैमर एड करना चाहती हैं.

एवरग्रीन स्टाइल

लेस ड्रेस का अट्रैक्शन इसलिए कभी कम नहीं होता क्योंकि ये ट्रेडिशनल और मॉडर्निटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इसके हर पैटर्न में इतिहास की झलक है और हर नया डिज़ाइन आज के फैशन ट्रेंड के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है. यही वजह है कि लेस ड्रेस सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि स्टाइल और कॉन्फिडेंस का सिंबल बन चुकी है. अगर आपकी अलमारी में अब तक खूबसूरत लेस ड्रेस नहीं है, तो यकीन मानिए, आपका फैशन कलेक्शन अभी अधूरा है.

Kashmir की ‘कशीदाकारी’ में छिपी है वादी की खूबसूरती और सदियों पुरानी विरासत?

Related Articles