18
CM Satheesan : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन की कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं. इसमें सबसे प्रमुख है कि राज्य की सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी और आशा वर्कर्स की काफी लंबे समय से चली आ रही मानदेय बढ़ाने की मांग को भी स्वीकार कर लिया गया है.
सीएम सतीसन: केरलम के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोमवार (18 मई) को शपथ ली. इसके साथ ही उनके नेतृत्व वाली गठित UDF सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं. मुख्यमंत्री सतीशन ने ऐलान किया है कि परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत चलने वाली बसों में महिलाएं 15 जून, 2026 से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. साथ ही आशा वर्कर्स के मानदेय में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी का भी ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि इस फैसले से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जमीनी स्तर की कर्मचारियों को राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक उन्नति भी होगी. वैसे राज्य में आशा वर्कर्स लंबे समय से मानदेय को बढ़ाने के लिए आवाज उठा रही थी और यूडीएफ सरकार ने अपने वादे के अनुसार प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है.
बुजुर्गों के लिए बनाया जाएगा विभाग
महिलाओं को राहत देने के अलावा वीडी सतीशन ने अपनी पहली कैबिनेट में लिए गए फैसलों की घोषणा करते हुए कहा है कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे. इसके अलावा सतीशन ने बताया कि राज्य सरकार ने बुजुर्गों के लिए एक अलग विभाग गठित करने का फैसला किया है और उन्होंने इस फैसले को देश में इस तरह की पहली पहल बताया है. उन्होंने कहा है कि किसी समाज का मूल्यांकन इस बात से होता है कि वह अपने बुजुर्गों के साथ कैसा व्यवहार करता है. उन्होंने यह भी कहा कि बुजुर्गों की सेवा करके हमें केरल को एक सभ्य राज्य बनाना चाहिए.
#यूडीएफ सरकार ने बात पूरी कर ली है. अपनी पहली कैबिनेट बैठक में हमने मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी #आशाकर्मी और बुजुर्गों के कल्याण के लिए एक समर्पित पोर्टफोलियो बनाया।
के लिए मानदेय बढ़ोतरी #आंगनवाड़ी श्रमिक, खाना पकाने वाले श्रमिक, प्री-प्राइमरी…
– वीडी सतीसन (@vdsatheesan) 18 मई 2026
इनका बढ़ेगा राज्य में वेतन
राज्य की यूडीएफ सरकार ने अपने को पूरा करके दिखाया है. अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रसोइयां, प्री-प्राइमरी, शिक्षकों और आयाओं के मानदेय में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी गई है. अपनी पहली कैबिनेट के फैसले से सतीशन सरकार ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार कल्याणकारी योजनाओं के जरिए राज्य में विकास करेगी और महिलाओं को उसका ग्रोथ इंजन बनाएगी.
20 सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ
बता दें कि दस साल के लेफ्ट शासन के बाद केरल में सोमवार को सत्ता परिवर्तन हो गया. कांग्रेस नेता वी डी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. साथ ही 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी मंत्रीपद की शपथ ली. तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया. कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू और कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार भी समारोह में शामिल हुए.
