Home Latest News & Updates पिछली घटना से RCB ने लिया सबक! नहीं होगा इस बार खुले में जश्न; फ्रेंचाइजी ने दिया ये बड़ा संकेत

पिछली घटना से RCB ने लिया सबक! नहीं होगा इस बार खुले में जश्न; फ्रेंचाइजी ने दिया ये बड़ा संकेत

by Live India
पिछली घटना से RCB ने लिया सबक! नहीं होगा इस बार खुले में जश्न; फ्रेंचाइजी ने दिया ये बड़ा संकेत

आरसीबी चैंपियन: लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ी और फैंस जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं. फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर आरसीबी एक खास क्लब में शामिल हो गई है. लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद भी बेंगलुरु की सड़कों पर विक्ट्री परेड निकलना बहुत मुश्किल है. बता दें कि 31 मई को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास की उन टीमों में शामिल हो गई, जिसने लगातार दो बार इस खिताब को जीता है. इस ट्रॉफी को अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) ने ही जीता है.

क्यों नहीं होगी बेंगलुरु में विक्ट्री परेड?

कोई क्रिकेट टीम जब इतनी बड़ी जीत दर्ज करती है तो यह आमतौर से होता है कि खिताब जीतने वाली टीम के खिलाड़ी विजय जुलूस निकालते हैं. हालांकि, अहमदाबाद में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी ने संकेत दिए हैं कि इस बार जीत का जश्न काफी सीमित रहने वाला है और शायद यह बंद दरवाजे के अंदर भी मनाया जा सकता है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि एक जून को फ्रेंचाइजी बेंगलुरु जाने का भी प्रोग्राम नहीं बना रही है. वहीं, फ्रेंचाइजी के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करके विक्ट्री परेड निकालने की अपील की है. बता दें कि पिछले साल बेंगलुरु में विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ से सबक लेते हुए टीम ने यह फैसला लिया है.

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को खतरा! क्या फाइनल में छीन जाएगी ऑरेंज कैप? इन दो खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

जीत के बाद RCB ने कही ये बात

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद कहा कि क्या रात थी! क्या एहसास था! आरसीबी परिवार के हर एक सदस्य को बधाई और यह जीत सबके सहयोग से मिली है. साथ ही जैसे ही जश्न शुरू हो, उसके प्रति हम जिम्मेदार बने. फ्रेंजाइजी ने आगे कहा कि जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका है अपने प्रियजनों के साथ मनाना. पुरानी यादों को ताजा करें और घर पर आराम से इस खास पल का आनंद लें. साथ ही अगले साल हम आपसे स्टेडियम में मिलेंगे, 12th Man Army. तब तक, खुशियां फैलाते रहें और हमारा साथ देते रहें.

बेंगलुरु पुलिस ने भी की अपील

बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को एक दिशा-निर्देश जारी करके अपील की कि अगर इस सीजन में आरसीबी जीत दर्ज करती है तो सड़कों पर पटाखे फोड़ने और सड़क पर जश्न मनाने से बचे. आरसीबी के सूत्रों ने बताया कि इस बार बेंगलुरु की सड़कों पर जश्न बनाने की संभावना बहुत कम है. साथ ही पुलिस ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिसका हम सभी को पालन करना चाहिए. साथ ही हमने प्रशंसकों से सार्वजनिक जगहों पर शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने का भी आग्रह किया है.

लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी RCB, जीत के बाद क्या बोले कोहली और कप्तान पाटीदार?

The post पिछली घटना से RCB ने लिया सबक! नहीं होगा इस बार खुले में जश्न; फ्रेंचाइजी ने दिया ये बड़ा संकेत first appeared on Live Times.

Related Articles