Home Latest News & Updates LSG की कप्तानी से मुक्त हुए ऋषभ पंत

LSG की कप्तानी से मुक्त हुए ऋषभ पंत

by Live India
Rishabh Pant relieved of LSG captaincy

आईपीएल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर अभी तक शानदार बीता है. साथ ही टूर्नामेंट में हार-जीत का दौर चलता रहता है और अभी तक 8 टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और इसके कारण टीम के मालिक भी काफी नाराज दिखे थे. इसी बीच खबर सामने आई है कि ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी से मुक्त होने के लिए मैनेजमेंट से रिक्वेस्ट की है और अब बताया जा रहा है कि LSG ने पंत की मांग को स्वीकार कर लिया है.

हमारा फोकस रीस्ट्रक्चरिंग पर : LSG

LSG के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट टॉम मूडी ने कहा कि पंत ने कप्तानी की ड्यूटी से फ्री होने की रिक्वेस्ट की है और फ्रेंचाइजी ने उनकी रिक्वेस्ट को तुरंत मान लिया है. ऋषभ पंत ने यह रिक्वेस्ट फ्रेंचाइजी से की थी और हमने इसको इज्जत मान लिया. उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला आसान नहीं होता है. हम पंत के आभारी हैं जो उन्होंने कप्तान के तौर पर इस ड्रेसिंग रूम में लाए हैं. हमारा फोकस अब मिलकर सबसे अच्छे स्टैंडर्ड तक पहुंचने के लिए रीबिल्डिंग और रीस्ट्रक्चरिंग पर है.

ऐसा रहा Vaibhav Sooryavanshi का क्रिकेट का सफर, 4 साल की उम्र में चढ़ा था खुमार; बने बेखौफ बल्लेबाज

LSG कर सकती है पंत को रिलीज

इसके अलावा कहा यह भी जा रहा है कि पंत कप्तानी गंवाने के बाद एलएसजी से बाहर हो सकते हैं. 27 करोड़ में खरीदे जाने के बाद LSG प्वाइंट टेबल में IPL 2025 और 2026 में सातवें और 10वें नंबर पर रही. टूर्नामेंट में टीम का इस तरह के प्रदर्शन के बाद पंत कप्तानी के रूप में बना रहना बड़ी चुनौती थी. साथ ही क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि LSG अपना बजट घाटा कम करने के लिए पंत को रिलीज कर सकती है. कप्तानी में फेल होने के अलावा पंत ने बीते दो सीजन में 28 मैचों में 31 की औसत से मात्र 581 रन बनाए हैं. दूसरी तरफ 1 करोड़ 10 लोग की बोली में खरीदे गए वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 48.50 की औसत से इस सीजन में 776 रन बनाए हैं.

लीडरशिप ने नहीं लिया कोई फैसला

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि LSG ऑक्शन में पंत को कम कीमत पर वापस खरीदने पर विचार कर सकती है. हालांकि, लीडरशिप ने अभी आखिरी फैसला नहीं लिया है और ऐसा लग रहा है कि 27 करोड़ रुपये में उन्हें पंत को रिटेन किया था. बता दें कि पंत एक शानदार खिलाड़ी हैं और अगर LSG उन्हें रिलीज कर दें तो भी खरीदारों की कमी नहीं होगी. लेकिन यह संभव नहीं है कि उन्हें 27 करोड़ में कोई दूसरी टीम खरीदे. दिलचस्प बात यह है कि निकोलस पूरन को टीम ने 21 करोड़ में रिटने किया था. शायद से बाहर होने से बच जाएं. उन्होंने इस सीजन में 234 रन बनाए है, लेकिन LSG मैनेजमेंट वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी पर भरोसा बनाए रख सकता है.

Video : हार के बाद वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! डगआउट में निकले आंसू; फिर सपोर्ट स्टाफ ने बढ़ाया ढांढस

Related Articles