Home News फैक्ट्री में आग लगने से 7 की मौत

फैक्ट्री में आग लगने से 7 की मौत

by Live India
फैक्ट्री में आग लगने से 7 की मौत

Bhiwandi Factory Fire: राजस्थान के भिवाड़ी में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है.

16 फरवरी, 2026

राजस्थान के खैरथल-तिजारा ज़िले के भिवाड़ी शहर में सोमवार को एक गैर-कानूनी पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में सात लोग ज़िंदा जल गए. एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुमित्रा पारीक ने कहा, “इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. यह एक गारमेंट फैक्ट्री थी, लेकिन इसके अंदर गैर-कानूनी तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे.” उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में दो लोग फंसे हुए थे. यह घटना भिवाड़ी के खुशखेड़ा-करोली इंडस्ट्रियल एरिया में हुई.

अवैध तरीक से बन रहे थे पटाखे

हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ. वहां आस पास मौजूद लोगों ने बताया कि तीन-चार बार जोरदार धमाका हुआ, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. फैक्ट्री में गत्ते को बहुत सारा स्टॉक था. पटाखा बनाने वाले कैमिकल में फिस्फोट हुआ और फिर गत्तों के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया. अधिकारी ने कहा, “यह जगह एक गारमेंट फैक्ट्री के नाम पर लीज़ पर दी गई थी, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, गैर-कानूनी तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे.

पुलिस को कंकाल भी मिले

पुलिस को रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर अर्तिका शुक्ला और ज़िला प्रशासन और पुलिस के दूसरे सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. शुक्ला ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर 20 से ज़्यादा लोग थे. आग लगते ही कई मज़दूर बाहर निकल आए, जबकि नौ लोग फंस गए. उनमें से सात ज़िंदा जल गए. डेढ़ घंटे से ज़्यादा समय बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस को मृतक लोगों के शरीर के टुकड़े और कुछ कंकाल भी मिले.

पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैक्ट्री वर्कर्स की मौत पर दुख जताया और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की. CM भजनलाल शर्मा ने ज़िला प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव का काम करने के निर्देश दिए. उन्होंने वन मंत्री संजय शर्मा को अलवर पहुंचने का निर्देश दिया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और उन्होंने मामले की जांच की मांग की. पूर्व CM अशोक गहलोत और विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने भी सात मज़दूरों की मौत पर शोक जताया.

समाचार स्रोत: पीटीआई

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बाइकर की मौत पर बवाल! परिवार ने जमकर विरोध प्रदर्शन; न्याय और मुआवजे की मांग

Related Articles