Home News एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, मुंबई में लैंडिंग, इंडिगो ने अपनी सभी उड़ानें रोकीं

एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, मुंबई में लैंडिंग, इंडिगो ने अपनी सभी उड़ानें रोकीं

by Live India
एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, मुंबई में लैंडिंग, इंडिगो ने अपनी सभी उड़ानें रोकीं

Israel-Iran War: इंडिगो ने शनिवार को अमेरिका-इजरायल- ईरान युद्ध को देखते हुए मध्य पूर्व के लिए उड़ानें स्थगित कर दी है.

इज़राइल-ईरान युद्ध: इंडिगो ने शनिवार को अमेरिका-इजरायल- ईरान युद्ध को देखते हुए मध्य पूर्व के लिए उड़ानें स्थगित कर दी है. दुबई, जेद्दा, दोहा, अबू धाबी, दम्मम, बहरीन, शारजाह, कुवैत और रास अल-खैमा से सेवाएं स्थगित कर दी गई है. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि पश्चिम की ओर जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है. एयर इंडिया ने कहा कि उसकी दिल्ली-तेल अवीव उड़ान इजरायली हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण भारत लौट रही है. फ्लाइट मुंबई में लैंड करेगी. कतर एयरवेज समूह ने कहा कि उसने दोहा से आने-जाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं क्योंकि कतरी हवाई क्षेत्र भी बंद है. जो विमान इजराइल जा रहे थे, उन्हें दूसरे हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया. जो यात्री बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का इंतजार कर रहे थे, उन्हें वापस भेज दिया गया.

टर्किश एयरलाइंस ने रद्द की अपनी उड़ानें

एमिरेट्स ने कहा कि यूएई हवाई क्षेत्र बंद होने से उसकी कई उड़ानें प्रभावित हुईं जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. डच एयरलाइन केएलएम ने घोषणा की है कि वह रविवार से तेल अवीव के लिए उड़ानें निलंबित कर रही है. वर्जिन अटलांटिक ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से दुबई के लिए अपनी उड़ान रद्द कर दी और कहा कि वह इराक के ऊपर से उड़ान भरने से परहेज करेगी. टर्किश एयरलाइंस ने कहा कि लेबनान, सीरिया, इराक, ईरान और जॉर्डन के लिए उड़ानें सोमवार तक निलंबित रहेंगी, जबकि कतर, कुवैत, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के लिए उड़ानें शनिवार को निलंबित रहेंगी.

भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह

उधर, अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद भारत सरकार ने खाड़ी देशों (यूएई, सऊदी अरब, जॉर्डन) में रह रहे भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और स्थानीय दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है. भारतीय दूतावास सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं और यूएई में नागरिकों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर व ईमेल जारी किए गए हैं. अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने देश में सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह किया कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, उचित सावधानी बरतें, सतर्क रहें, सुरक्षा दिशानिर्देशों और सलाह का पालन करें. अबू धाबी और दुबई में महावाणिज्य दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए दो ईमेल आईडी (pbsk.dubai@mea.gov.in और ca.abudhabi@mea.gov.in) के साथ एक टोल फ्री नंबर (800-46342) और एक व्हाट्सएप नंबर (+971543090571) भी जारी किए हैं. जॉर्डन में भारतीय दूतावास ने किसी भी आपात स्थिति के लिए एक संपर्क नंबर (00962-770 422 276) भी जारी किया है. बहरीन में भारतीय दूतावास ने भी बहरीन में सभी भारतीय नागरिकों को उचित देखभाल करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ेंः सऊदी से बहरीन तक… ईरान ने किया 7 देशों पर हमला; अमेरिकी बेस को बनाया निशाना

समाचार स्रोत: पीटीआई

The post एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, मुंबई में लैंडिंग, इंडिगो ने अपनी सभी उड़ानें रोकीं first appeared on Live Times.

Related Articles