Home Latest News & Updates भीड़ ने चौकी पर किया पथराव

भीड़ ने चौकी पर किया पथराव

by Live India
Asansol Loudspeaker Row

Asansol Loudspeaker Row: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बीती रात को पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई. मस्जिद में लाउडस्पीकर बंद कराने से गुस्साई भीड़ ने जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की. फिलहाल हालात काबू में हैं

16 मई, 2026

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है. शुक्रवार को देर रात को पुलिस और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प हो गई, जब पुलिसकर्मी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज से जुड़े राज्य के नए नियमों को लागू कराने पहुंचे. मस्जिद में लाउडस्पीकर बंद कराने से गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया है और जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की. पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया. फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और पुलिस दंगाइयों की तलाश कर रही है.

पुलिस चौकी में तोड़फोड़

घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि बड़ी संख्या में भीड़ आई ओर जहांगीर मोहल्ला की पुलिस चौकी पर हमला कर दिया. भीड़ ने पथराव कर वहां की खिड़कियां तोड़ी दी और अंदर रखे सामान के साथ जमकर तोड़फोड़ की. भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया. स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स को तुरंत भेजा गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस ने बाद में इलाके में फ्लैग मार्च किया. फिलहाल हालात काबू में है, लेकिन पुलिस अलर्ट मोड में है और चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने कहा कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा.

राज्य के नए निर्देश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने हाल ही में मस्जिदों और मंदिरों समेत सभी धार्मिक जगहों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को रेगुलेट करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं. इनके तहत, धार्मिक जगहों पर लगे लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम की आवाज सिर्फ धार्मिक जगह तक ही सीमित होनी चाहिए, ताकि आस-पास के इलाकों में ध्वनि प्रदूषण को रोका जा सके. प्रशासन ने सभी धार्मिक संगठनों से इन नियमों का पालन करने की अपील की है.

कैसे तनावपूर्ण हुई स्थिति

इस आदेश का पालन करने के लिए, आसनसोल नॉर्थ पुलिस स्टेशन के पुलिसवालों ने शुक्रवार को जहांगीर मोहल्ला समेत कई इलाकों में धार्मिक जगहों का दौरा किया. पुलिस अधिकारियों ने मस्जिदों और मंदिरों के मैनेजमेंट से बात की, उन्हें नए नियमों के बारे में बताया और उनसे नॉइज लिमिट का पालन करने की अपील की. ​​इस पर कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया. शुरू में पुलिस और लोगों के बीच बहस हुई, लेकिन जल्द ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें- बदमाशों पर काल बनकर टूटी UP पुलिस! 4 घंटे में 4 मुठभेड़ और 6 बदमाश घायल; अवैध तमंचे किए जब्त

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles