Home News भूल जाते हैं एकादशी की तारीख? देखें साल 2026 की पूरी लिस्ट

भूल जाते हैं एकादशी की तारीख? देखें साल 2026 की पूरी लिस्ट

by Live India
भूल जाते हैं एकादशी की तारीख? देखें साल 2026 की पूरी लिस्ट

2026 Ekadashi List: अक्सर लोग एकादशी का ध्यान नहीं रखते और अनजाने में गलतियां कर देते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि साल 2026 में किस दिन कौन-सी एकादशी है.

4 जनवरी, 2026

2026 Ekadashi List: हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व है. एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं. एकादशी पर व्रत करके भगवान विष्णु की कृपा होती हैं और मोक्ष मिलता है. साल में कुल 24 एकादशी आती हैं यानी एक महीने में दो बार. पहली बार कृष्ण पक्ष की एकादशी और दूसरी बार शुक्ल पक्ष की एकदाशी. एकादशी के दिन कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे उस दिन चावल नहीं खाना चाहिए. इस तरह और भी कई नियम हैं. अक्सर लोग एकादशी का ध्यान नहीं रखते और अनजाने में गलतियां कर देते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि साल 2026 में किस दिन कौन-सी एकादशी है. यहां एकादशी की पूरी लिस्ट दी गई है.

साल 2026 एकादशी की पूरी लिस्ट

तारीख दिन एकादशी का नाम
14 जनवरी 2026 बुधवार षटतिला एकादशी (Shattila ekadashi)
29 जनवरी 2026 गुरुवार जया / भीमी एकादशी (Jaya / Bhaimi Ekadashi)
13 फरवरी 2026 शुक्रवार विजया एकादशी (विजया एकादशी)
27 फरवरी 2026 शुक्रवार आमलकी एकादशी (अमलकी एकादशी)
15 मार्च 2026 रविवार पापमोचनी एकादशी (Papamochani ekadashi)
29 मार्च 2026 रविवार कामदा एकादशी (Kamada ekadashi)
13 अप्रैल 2026 सोमवार वरुथिनी एकादशी (वरुथिनी एकादशी)
27 अप्रैल 2026 सोमवार मोहिनी एकादशी (मोहिनी एकादशी)
13 मई 2026 बुधवार अपरा एकादशी (Apara Ekadashi)
27 मई 2026 बुधवार पद्मिनी एकादशी (Padmini ekadashi)
11 जून 2026 गुरुवार परम एकादशी (Parama Ekadashi)
25 जून 2026 गुरुवार निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi)
11 जुलाई 2026 शनिवार योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi)
25 जुलाई 2026 शनिवार देवशयनी/देवशयनी एकादशी (देवशयनी एकादशी)
9 अगस्त 2026 रविवार कामिका एकादशी (Kamika ekadashi)
23 अगस्त 2026 रविवार श्रावण पुत्रदा एकादशी (श्रावण पुत्रदा एकादशी)
7 सितंबर 2026 सोमवार अजा एकादशी (Aja Ekadashi)
22 सितंबर 2026 मंगलवार परिवर्तिनी/पार्श्वएकदशी (परिवर्तिनी/पार्श्वएकादशी)
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार इंदिरा एकादशी (इंदिरा एकादशी)
22 अक्टूबर 2026 गुरूवार पापांकुशा एकादशी (Papankusha ekadashi)
5 नवंबर 2026 गुरूवार रमा / राम एकादशी (Rama Ekadashi)
20 नवंबर 2026 शुक्रवार देवउत्थान/देवोत्थानी एकादशी (देवोत्थान एकादशी)
4 दिसंबर 2026 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी (Utpanna ekadashi)
20 दिसंबर 2026 रविवार मोक्षदा एकादशी (मोक्षदा एकादशी)

एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए

एकादशी के दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है. एकदाशी के दिन भूलकर चावल नहीं खाना चाहिए. इस दिन चावल को खाना कीड़ों को खाने के बराबर माना जाता है. इस दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित नहीं करना चाहिए और न ही उसके पत्ते तोड़ने चाहिए. एकादशी के दिन बाल काटना, बाल धोना और नाखून काटना भी वर्जित माना जाता है. इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करना चाहिए. एकादशी के दिन सात्विक भोजन ही करना चाहिए. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- सकट चौथ पर संकटों से मुक्ति दिलाएंगे भगवान गणेश, जानें लें व्रत की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Related Articles