Home Latest News & Updates मई में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद! देखें लिस्ट

मई में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद! देखें लिस्ट

by Live India
Bank Holidays

Bank Holidays: लोगों को बैंक जाने से पहले इसकी छुट्टियों की लिस्ट देख लेने में फायदा होता है. महीने के दूसरे व चौथे शनिवार और हर रविवार को बैंकों में छुट्टी रहती है.

बैंक अवकाश: आज रविवार है और देश के सभी बैंकों में छुट्टी है. वहीं, सोमवार 4 मई से विभिन्न राज्यों में बैंक अपने तय समयानुसार खुलेंगे. इस डिजिटल के जमाने में लोगों के द्वारा बैंकों के अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जा रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे जरूरी काम होते हैं, जिसके लिए उन्हें बैंक जाना पड़ता है. अगर बैंक बंद है और आपको इसकी जानकारी नहीं है तो बैंक जाकर आपको अपना काम किए बिना ही लौटना पड़ सकता है. इसीलिए बैंक जाने से पहले आप यह जरूर पता कर लें कि आपका बैंक खुला है या नहीं.

हमारे देश भारत में बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के द्वारा बनाए गए कैलेंडर के अनुसार काम करते हैं, जिसमें राष्ट्रीय छुट्टी, क्षेत्रीय छुट्टी और आरबीआई द्वारा जरूरी विशेष दिन शामिल होते हैं. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर बैंक छुट्टियों की दी गई लिस्ट (कैलेंडर) में विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर छुट्टी की जानकारी दी गई है, जिसे हम यहां आपको बता रहे हैं. इसके अनुसार, मई 2026 में देश के विभिन्न राज्यों में बैंकों की कुल छुट्टियां 12 दिन रहने की वाली हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.

1 मई को इन जगहों में बंद रहे बैंक

इस महीने के पहले दिन यानी 1 मई को देश के अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहें. 1 मई को विश्व मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और पंडित रघुनाथ मुर्मु की जयंती थी. आरबीआई बैंक हॉलिडे कैंलेडर के अनुसार, 1 मई को अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, केरल और विजयवाड़ा में बैंक बंद थे.

3 मई को रविवार
3 मई को रविवार होने की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहे.

9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है. इस दिन पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, महीने का दूसरा शनिवार रहने की वजह से भी देश के बैंक बंद रहेंगे.

10 मई को रविवार
10 मई को रविवार है, इसलिए देश के सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे.

16 मई को सिक्किम दिवस
16 मई को सिक्किम का राज्य दिवस है. इस दिन राज्य के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी.

17 मई को रविवार है, इसलिए देश के सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे.

23 मई को चौथा शनिवार
23 मई को महीने का चौथा शनिवार है, इस वजह से देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी.

24 मई को रविवार
24 मई को रविवार है, इसलिए देश के सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे.

27 मई को अधिकतर राज्यों में बैंक बंद

27 मई को ईद-उल अधा (बकरीद)/ ईद उल अजहा है. इस मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, आईजोल, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, हैदराबाद, मणिपुर, जम्मू, उत्तर प्रदेश, कोच्चि, कोहिमा, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, केरल और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.

28 मई
देश के कई राज्यों में 28 मई को भी बकरीद मनाई जाएगी. इस दिन श्रीनगर, बिहार, गोवा, नागपुर, मुंबई, जम्मू, जयपुर, चेन्नई, बेंगलुरु और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे.

31 मई को रविवार
महीने का आखिरी दिन रविवार है. इसलिए इस दिन देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी.

बैंक छुट्टियों में ले सकते हैं इन सेवाओं का लाभ

बैंकों में छुट्टियों के दौरान भी, आप कुछ खास बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. आपको एटीएम से पैसे निकालने हों या फिर मोबाइल एप्लिकेशन और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, बैलेंस की जानकारी लेनी हो, तो इन कामों को बैंकों में छुट्टी के दौरान भी किया जा सकता है. इसके लिए आपको बैंक ब्रांच में जाने की कोई जरूरत नहीं है. इसके अलावा आप UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) और NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) जैसी सुविधाएं भी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Milk Price Hike: इस राज्य में महंगा हुआ दूध, 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दाम; जानें क्या है वजह

Related Articles