Home Latest News & Updates अर्जुन तेंदुलकर की खुली लॉटरी

अर्जुन तेंदुलकर की खुली लॉटरी

by Live India
अर्जुन तेंदुलकर की खुली लॉटरी

T20 Mumbai League : आईपीएल में एलएसजी की तरफ से खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर की लॉटरी लग गई है. उनको एक और लीग ने मोटी कीमत लगाकर खरीद लिया और यह आईपीएल में लगी बोली का एक तिहाई है.

टी20 मुंबई लीग: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार सुर्खियों में आ गए हैं. इस सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अभी तक अर्जुन के मैदान पर गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया है. हालांकि, इसके बाद एक नई टीम ने उन्हें मोटी रकम लगाकर खरीद लिया है और इस बार उनकी रकम में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसी बीच टी-20 मुंबई लीग में भारी भरकम बोली लगाने के बाद खलबली मच गई है. बता दें कि LSG ने इस सीजन में 30 लाख रुपये में मुंबई के साथ शार्दुल ठाकुर के बदले ट्रेड कर लिया. इसके बाद भी नतीजा वही निकला और वह बेंच पर ही बैठे रह गए. अभी तक टीम ने उन्हें मौका नहीं दिया है.

10 रुपये में लगी अर्जुन की बोली

आईपीएल में अभी तक एक भी मैच में खेलने मौका नहीं मिला. इसके बाद भी अर्जुन तेंदुलकर की टी-20 मुंबई लीग में काफी पॉपुलैरिटी देखने को मिली. इस लीग की चौथी नीलामी शनिवार को हुई थी और इसी दौरान उनको बोली लगाकर खरीद लिया गया. उनको LSG के साथ अपने मौजूदा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट की रकम के करीब 33 फीसदी की रकम पर साइन किया गया हैं. वहीं, 26 वर्षीय इस खिलाड़ी की नीलामी के लिए BCCI ने भी मंजूरी दे दी है. बता दें कि अर्जुन बीते 12 महीनों से किसी भी राज्य एसोसिएशन के टी-20 मुकाबले में नहीं खेले थे. उन्हें अब Arcs Andheri ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया है.

2023 में किया था डेब्यू

आपको बताते चलें कि नीलामी के दौरान उनका बेस प्राइस 2 लाख रुपये था और उसके बाद बढ़ते-बढ़ते वह 10 लाख रुपये तक पहुंच गया. इस तरह उनकी नीलामी के दौरान 400 प्रतिशत की वृद्धि हो गई. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को सबसे पहले साल 2021 में आईपीएल ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि, चोट लगने की वजह से वह उस सीजन में बाहर हो गए थे और अगले साल उन्हें फिर से टीम में शामिल किया गया. लेकिन आईपीएल में डेब्यू करने के लिए उन्हें अभी एक और सीजन का इंतजार करना पड़ा. इसके बाद 2023 में उन्होंने चार मैच खेले और मात्र तीन विकेट ही लिए. मुंबई ने उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन किया और उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला. दो ओवर में 22 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए.

मुंबई लीग में शामिल हैं ये खिलाड़ी

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में सीमित मौके मिलने के बाद वह घरेलू क्रिकेट में लगातार खेलते रहे. 2021 में मुंबई और गोवा के लिए अपने डेब्यू के बाद से उन्होंने 24 फर्स्ट क्लास मैच और उतने ही लिस्ट-ए के साथ 20 टी-20 मैच खेले. आपको बताते चलें कि मुंबई लीग में भारत के कई स्टार खिलाड़ी भी हैं, जिसमें सूर्यकुमार यादव (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट), श्रेयस अय्यर (सोबो मुंबई फाल्कन्स) और अजिंक्य रहाणे (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स) शामिल हैं.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles