Home News मशहूर उद्योगपति ने खुद को मारी गोली

मशहूर उद्योगपति ने खुद को मारी गोली

by Live India
मशहूर उद्योगपति ने खुद को मारी गोली

Income Tax Raid: बेंगलुरू में आयकर विभाग की दबिश से घबराए मशहूर उद्योगपति ने अधिकारियों के सामने ही खुद को गोली मार ली.

आयकर छापे: बेंगलुरू में आयकर विभाग की दबिश से घबराए मशहूर उद्योगपति ने अधिकारियों के सामने ही खुद को गोली मार ली. रियल एस्टेट कंपनी ‘कॉन्फिडेंट ग्रुप’ के संस्थापक और अध्यक्ष सीजे राय ने शुक्रवार दोपहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बेंगलुरू पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि आयकर विभाग पिछले तीन दिनों से यहां तलाशी अभियान चला रहा था. गोली चलने की आवाज आने पर रिचमंड सर्कल के पास स्थित कंपनी कार्यालय के कमरे में बाकी कर्मचारी पहुंचे, जहां राय लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से जख्मी मिले. राय को तुंरत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

तीन दिनों से चल रही थी आयकर विभाग की तलाशी

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राय के परिसर में तलाशी करीब दो महीने पहले शुरू हुई थी. बेंगलुरू पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मीडियाकर्मियों को बताया कि अशोक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना घटी. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ‘कॉन्फिडेंट ग्रुप’ के अध्यक्ष और संस्थापक राय ने आत्महत्या कर ली है. उनका शव एचएसआर लेआउट स्थित नारायण अस्पताल में रखा गया है. सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे से साढ़े तीन बजे के बीच घटी. कॉन्फिडेंट ग्रुप के निदेशक ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. सिंह ने कहा कि हमारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन दिनों से तलाशी जारी है.

परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

आयकर विभाग की टीम शुक्रवार को भी उनसे पूछताछ कर रही थी. जांच से ही पता चलेगा कि वास्तव में क्या हुआ था. जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने के रूप में माना जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी. इसी बीच, एक मलयालम समाचार चैनल से फोन पर बात करते हुए राय के भाई ने आरोप लगाया कि राय ने केंद्रीय एजेंसी के दबाव में आकर यह कदम उठाया होगा. राय के भाई ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आयकर विभाग ने उन्हें कैसे परेशान किया. उन्हें जवाब देना होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि राय ने ऐसा कदम उठाया. पिछले तीन-चार दिनों से उन पर दबाव था. मैं उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि वे ऐसा कुछ करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने (आयकर विभाग) उन पर क्या दबाव डाला, लेकिन मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है.

ये भी पढ़ेंः NEET छात्रा मौत मामले में जांच करेगी CBI, परिजनों ने दिया था अल्टीमेटम- न्याय नहीं तो आत्महत्या

Related Articles