12
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को बाहर किया जाएगा. बंगाल के लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं.
पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को बाहर किया जाएगा. बंगाल के लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं. वादा किया कि पार्टी के सत्ता में आने के बाद मटुआ और नामसुद्र शरणार्थी परिवारों को नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लेकर आई है. उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर उनके बीच भय फैलाने का आरोप लगाया है. नामसूद्र शरणार्थी परिवारों से कहा कि वे देश के संविधान के संरक्षण में हैं. मोदी ने सीएए कानून इसलिए बनाया ताकि मतुआ, नामसूद्र और सभी शरणार्थियों को नागरिकता मिल सके.
ममता के शासन में डर का माहौल
पीएम ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद सभी पात्र आवेदकों को सीएए के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी. ये बातें उस राज्य में महत्वपूर्ण हैं जहां दक्षिण बंगाल के कई जिलों में फैले मतुआ समुदाय को एक प्रभावशाली वोटर के रूप में देखा जाता है और जहां नागरिकता का मुद्दा राजनीतिक रूप से बना हुआ है. मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को बंगाल छोड़ना होगा. घुसपैठियों को अपना बैग पैक करना शुरू कर देना चाहिए. अब जाने का समय है. जिन लोगों ने घुसपैठियों की मदद की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. मोदी ने टीएमसी पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के शासन ने बंगाल में डर का माहौल पैदा कर दिया है.
बदलाव के लिए बंगाल तैयार
उन्होंने कहा कि टीएमसी के 15 साल के शासन ने बंगाल के हर नागरिक, हर परिवार को डर के अलावा कुछ नहीं दिया है. यह चुनाव टीएमसी के डर को खत्म करने के लिए है. मोदी ने कहा कि इस तरह का बदलाव विकसित बंगाल के निर्माण की दिशा में पहला कदम होगा. 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव दो चरणों 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे. वोटों की गिनती 4 मई को होगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस निर्दयी टीएमसी सरकार के धोखे ने आलू किसानों को भी बर्बाद कर दिया है. मोदी ने कहा कि बदलाव के लिए बंगाल तैयार है.
किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये
ममता ने एमएसपी पर आलू खरीदने का वादा किया था, फिर भी आज, किसानों की उपज को सड़ने के लिए छोड़ दिया गया है. बंगाल में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 9,000 रुपये मिलेंगे. कहा कि आलू आधारित उद्योग जैसे चिप्स विनिर्माण, साथ ही अन्य कृषि-उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा. बंगाल में धान किसानों को 31 रुपये एमएसपी देने की भी घोषणा की गई है. इसके अलावा बंगाल भाजपा ने जूट किसानों और जूट मिलों के लिए सहायता की घोषणा की है.
समाचार स्रोत: पीटीआई
