Home Latest News & Updates यूक्रेन ने वोल्गोग्राद में किया हमला

यूक्रेन ने वोल्गोग्राद में किया हमला

by Live India
Ukraine strikes industrial facility in Volgograd

यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन ने रूस के वोल्गोग्राद में लंबी दूरी वाली मिसाइल से भीषण हमला कर दिया. यूक्रेनी मिसाइलों से वोल्गोग्राड शहर में एक बड़े इंडस्ट्रियल प्लांट को निशाना बनाया. वहीं, रूस ने ड्रोन से यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी सुमी इलाके में हमला कर दिया और इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. साथ ही यूक्रेन ने भी रूसी शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया और इन हमलों का मकसद मॉस्को की कमाई को कम करना है. रूसियों को उस हमले का नतीजा महसूस करना है जो युद्ध पांचवें साल में प्रवेश कर गया है.

‘पत्थर जैसी चुप्पी…’ गाजा नरसंहार को लेकर सोनिया गांधी ने की सरकार की आलोचना; कही ये बात

टाइटन बैरिकेडी प्लांट पर किया गया हमला

जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा कि FP-5 फ्लेमिंगो मिसाइलों ने दक्षिणी-पश्चिमी रूस के वोल्गोग्राद में टाइटन बैरिकेडी प्लांट पर हमला किया है. जेलेंस्की ने इसको एक बड़ा इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स बताया है. यहां पर रूस के लिए आर्टिलरी सिस्टम और खास मिलिट्री उपकरण तैयार किए जाते हैं, जिसमें मिसाइल लॉन्च सिस्टम के पार्ट्स भी शामिल हैं. दूसरी तरफ वोल्गोग्राद क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे बोचारोव ने बताया कि यूक्रेनी हमले में 10 लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेनी हमले में प्रोडक्शन फैसिलिटी को नुकसान पहुंचा है.

रूसी इलाकों को बनाया गया निशाना

यह हमला उस घटना के एक दिन बाद हुआ है जब यूक्रेन ने कीव की ओर से अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक किया. यह हमला क्रेमलिन द्वारा चार साल से भी ज्यादा चले युद्ध के बाद बड़े पैमाने पर किया है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि रात भर हुए हमले में रूसी इलाकों, क्रीमिया और आसपास के समुद्र को निशाना बनाया गया है. मंत्रालय ने आगे कहा कि रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने यूक्रेन के 660 ड्रोन को मार गिराया. जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने 40 दिन के इन्फ्लुएंस ऑपरेशन का आदेश दिया है.

युद्ध के पांचवें साल में प्रवेश होने के बाद यूक्रेन हमला तेज कर दिए हैं. जेलेंस्की का मानना है कि घातक हमलों से रूस पर युद्ध खत्म करने का दबाव बनाना है. इसी बीच यूक्रेन के सुमी इलाके में शनिवार को क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह ग्रिहोरोव ने बताया कि रात में एक घर में हुए रूसी हमले में 66 साल एक व्यक्ति की मौत हो गई.

अब तक 920 की मौत, 51 हजार लोग लापता! जानें वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंपों का इतिहास

Related Articles