Home News यूट्यूबर Salim Vastik पर किया गया जानलेवा हमला, जानें मामला?

यूट्यूबर Salim Vastik पर किया गया जानलेवा हमला, जानें मामला?

by Live India
दफ्तर में घुसकर यूट्यूबर Salim Vastik पर किया गया जानलेवा हमला, आप भी जानें क्या है पूरा मामला?

Salim Vastik: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक यूट्यूबर पर हमले की खबर सामने आई है. कुछ अज्ञात लोगों ने सलीम वास्तिक के ऑफिस पहुंचकर उन पर हमला कर दिया.

28 फरवरी, 2026

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक फेमस यूट्यूबर पर हमले की खबर सामने आई है. इस खबर ने सोशल मीडिया की दुनिया और लोकल इलाके में हड़कंप मचा दिया है. दरअसल, फेमस यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके ही दफ्तर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया है. ये वारदात शुक्रवार की है, जब सलीम अपने ऑफिस में काम कर रहे थे और अचानक मौत बनकर आए दो हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया.

फिल्मी अंदाज में हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर अपनी पूरी तैयारी के साथ सलीम के ऑफिस आए थे. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट का सहारा भी लिया. दफ्तर में घुसते ही उन्होंने सलीम पर हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. इस अचानक हुए हमले से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए.

यह भी पढ़ेंःशराब नीति मामला: CBI ने कहा- कई सबूतों की हुई अनदेखी, कोर्ट के फैसले को तुरंत चुनौती देंगे अफसर

हॉस्पिटल में सलीम

इस घटना के तुरंत बाद, घायल सलीम वास्तिक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज़ कर रही है. सलीम वास्तिक की हालत पर डॉक्टर्स ने लगातार नजर रखी हुई है. इस खबर के फैलते ही उनके फैंस और सोशल मीडिया फॉलोअर्स भी चिंता में आ गए हैं. वहीं, घटना के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर लिया है. सीनियर ऑफिसर्स के निर्देश पर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए खास टीमों का गठन किया गया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि संदिग्धों के सुराग मिल सकें. जांच के दौरान पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर ध्यान दे रही है, जिसमें पर्सनल दुश्मनी या उनके काम से जुड़ी किसी भी तरह की धमकी की संभावना शामिल है. पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ेंःटेंपो चालक की बेटी के खाते में 2.6 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, उत्तराखंड घोटाले से जुड़े तार?

Related Articles