Home मनोरंजन ये हैं कंगना रनौत के सबसे दमदार कैरेक्टर

ये हैं कंगना रनौत के सबसे दमदार कैरेक्टर

by Live India
ये हैं कंगना रनौत के सबसे दमदार कैरेक्टर

3

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में आज उनकी बेस्ट फिल्मों से लेकर स्ट्रगल और अचीवमेंट्स पर बात करेंगे.

23 मार्च, 2026

बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, इसके अंदर अपनी जगह बनाना उतना ही मुश्किल होता है. खासकर तब, जब आप एक छोटे शहर से आए हों और आपका कोई फिल्मी बैकग्राउंड न हो. लेकिन इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है हिमाचल की बेटी कंगना रनौत ने. जेब में सिर्फ 500 रुपये लेकर शुरू हुआ कंगना का सफर, आज भारत की संसद तक जा पहुंचा है. 23 मार्च, 1987 को हिमाचल प्रदेश के भांबला में पैदा हुईं कंगना रनौत ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं और सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल होंगी. वैसे, उनके करियर की शुरुआत किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. सिर्फ 16-17 साल की उम्र में उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचीं.

कंगना ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो पहली बार मुंबई आई थीं, तो उनकी जेब में सिर्फ 500 रुपये थे. उस वक्त न तो रहने का ठिकाना था और न ही कोई सहारा. उन्होंने अपने स्ट्रगल को याद करते हुए कहा था कि, मैं इस शहर में 500 रुपये लेकर आई थी. आज अगर मैं पूरी तरह बर्बाद भी हो जाऊं, तो मुझमें इतनी हिम्मत है कि मैं फिर से खड़ी हो सकती हूं. खैर, आज कंगना रनौत के बर्थडे पर उनकी बेस्ट फिल्मों पर एक नज़र डालते हैं.

गैंगस्टर

साल 2006 में फिल्म ‘गैंगस्टर’ से कंगना रनौत ने बॉलीवुड में कदम रखा. उनकी पहली ही फिल्म ने ये साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं. अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कंगना के साथ इमरान हाशमी, शाइनी आहूजा और गुलशन ग्रोवर जैसे स्टार्स दिखे. इसके लिए कंगना को बेस्ड डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. एक शराबी और दुखी लड़की ‘सिमरन’ के किरदार में कंगना का डेब्यू आज भी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डेब्यू में से एक माना जाता है.

फैशन

साल 2008 में रिलीज़ हुई फैशन फिल्म में कंगना रनौत ने सुपरमॉडल ‘शोनाली गुजराल’ का रोल किया, जो सक्सेस के शिखर से सीधे ड्रग्स और तबाही की खाई में गिर जाती है. इस फिल्म के लिए कंगना को ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का नेशनल अवॉर्ड मिला था. कंगना के साथ इसमें प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में दिखीं.

क्वीन

कंगना रनौत के करियर में साल 2014 एक बड़ा टर्निंग पोइंट लेकर आया. इसी साल उनकी फिल्म क्वीन रिलीज़ हुई, जिसमें रानी का किरदार निभाकर वो हर तरफ छा गईं. एक भोली-भाली लड़की जो अपनी शादी टूटने के बाद अकेले हनीमून पर पेरिस और एम्स्टर्डम जाती है. फिल्म में राजकुमार राव भी हैं.

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

कंगना रनौत की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स साल 2015 में रिलीज़ हुई. इसमें उनका डबल रोल लोगों के दिलों में उतर गया. एक तरफ थी बिंदास ‘तनु’ और दूसरी तरफ हरियाणवी एथलीट ‘दत्तो’. दत्तो के रोल में उनकी हरियाणवी बोली और बॉडी लैंग्वेज ने सबको हैरान कर दिया. इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला.

वो लम्हे

कंगना रनौत की फिल्म ‘वो लम्हे’ 2006 में आई थी. यह हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में कंगना ने सना अजीम का रोल निभाया था, जो सिजोफ्रेनिया बीमारी से लड़ रही थी. फिल्म में शाइनी आहूजा ने मेन मेल एक्टर थे.

मणिकार्णिका

मणिकर्णिका कंगना रनौत की आखिरी हिट फिल्म है, जो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है. इसमें कंगना की शानदार एक्टिंग देखने को मिलती है. यह ऐतिहासिक फिल्म आपको देशभक्ति की भावना देती है. कंगना ने बखूबी रानी लक्ष्मीबाई के साहस और शौर्य को दिखाया है.

यह भी पढ़ें- Box Office पर Dhurandhar की दहाड़, फिर भी इस बड़े एक्टर ने फिल्म में काम करने से किया इनकार!

Related Articles