Home पर्यटन ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत और Peaceful Destinations

ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत और Peaceful Destinations

by Live India
ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत और Peaceful Destinations

3

शांतिपूर्ण अवकाश स्थल: आज की तेज़ रफ्तार लाइफ में हर इंसान ऐसी छुट्टियों की तलाश में रहता है, जहां पहुंचकर मोबाइल की घंटियां, ऑफिस की डेडलाइन और डेली की परेशानियां खुद-ब-खुद पीछे छूट जाएं. ट्रैवल इंडस्ट्री अक्सर रिलैक्स, रीचार्ज, अनवाइंड और एस्केप जैसे वर्ड्स का यूज करती है. लेकिन सच्चाई ये है कि सुकून सिर्फ किसी शानदार होटल या स्विमिंग पूल में नहीं मिलता. असली सुकून उस जगह की वाइब, नेचुरल ब्यूटी और माहौल में छिपा होता है. किसी के लिए बर्फीले पहाड़ों के बीच गर्म पानी का झरना आराम का सबसे बेहतरीन तरीका होता है. किसी के लिए शांत समंदर के किनारे घंटों बैठना. कुछ लोग नेचर के बीच लंबी ट्रैकिंग करके खुद को फ्रेश फील करते हैं. वहीं, कुछ को सदियों पुराने मंदिरों की शांति अपनी तरफ खींचती है. दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां पहुंचने के बाद ऐसा लगता है जैसे वक्त कुछ देर के लिए थम सा गया हो. ऐसे में आज हम भी आपके लिए ऐसी 10 शानदार डेस्टिनेशन्स की लिस्ट लाए हैं, जहां छुट्टियां बिताना ड्रीम से कम नहीं होगा.

आइसलैंड का ब्लू लैगून

अगर आपको लगता है कि गर्म पानी में नहाना सिर्फ स्पा है, तो आइसलैंड का ब्लू लैगून आपकी सोच बदल देगा. ब्लैक ज्वालामुखीय पत्थरों के बीच फैला लाइट ब्लू कलर का ये नेचुरल गर्म पानी का लैगून दुनिया के सबसे अनोखे टूरिस्ट प्लेसेस में गिना जाता है. इस पानी में मौजूद सिलिका, सल्फर और नेचुरल मिनिरल्स स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं और बॉडी को रिलैक्स करते हैं. यही वजह है कि यहां आने वाले टूरिस्ट्स घंटों तक इस पानी में डूबकर नेचर का मज़ा लेते हैं. जो लोग भीड़ से दूर रहना चाहते हैं, उनके लिए यहां लक्जरी लैगून सुइट्स भी हैं, जहां कमरे से सीधे गर्म पानी में उतरने की फेसिलिटी मिलती है. इसके अलावा आसपास मौजूद रेयक्यानेस प्रायद्वीप, गुलफॉस वाटरफॉल, गीजर जियोथर्मल फील्ड और थिंगवेलिर नेशनल पार्क इस सफर को और भी यादगार बना देते हैं. कई बार यहां लाइव ज्वालामुखी से निकलता लावा भी देखने को मिल जाता है.

ऑस्ट्रेलिया का व्हाइटहेवन बीच

अगर किसी फिल्म में आपने व्हाइट रेत और नीले समंदर वाला स्वर्ग देखा है, तो वो शायद व्हाइटहेवन बीच जैसा ही होगा. ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ मरीन पार्क में ये बीच अपनी 98 प्रतिशत प्योर सिलिका वाली व्हाइट सेंड के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. ये रेत इतनी सॉफ्ट और शाइनी चमकदार है कि तेज धूप में इसकी चमक कैमरे में भी पूरी तरह कैद नहीं हो पाती. करीब 7 किलोमीटर लंबे इस बीच पर भीड़ होने के बावजूद आसानी से ऐसा कोना मिल जाता है, जहां सिर्फ आप, समंदर और सुकून होता है. व्हाइटहेवन बीच तक पहुंचने के लिए नाव या सी-प्लेन का सहारा लेना पड़ता है. पास में मौजूद हैमिल्टन आइलैंड पर आपको रुकने के लिए शानदार रिसॉर्ट्स और होटल्स भी आसानी से मिल जाते हैं.

मानसून में Delhi-NCR से कुछ घंटों की दूरी पर मिलेंगे जन्नत जैसे नज़ारे! 10 Weekend Getaways जो वीकेंड बना देंगे यादगार

हवाई का काउआई आइलैंड

हवाई के सभी आइलैंड्स में काउआई सबसे पुराना और सबसे पीसफुल है. लाखों सालों के नेचुरल चेंजेस ने इसे ऐसी खूबसूरती दी है कि पहली नजर में ही ये दिल जीत लेता है. यहां की नापाली कोस्टलाइन ऊंची-ऊंची हरी चट्टानों, समुद्री गुफाओं और झरनों से सजी हुई है. वहीं, वाइमिया कैन्यन को अक्सर हवाई का ग्रैंड कैन्यन कहा जाता है. रेड कलर की बड़ी-बड़ी चट्टानें और गहरी घाटियां इस जगह को किसी हॉलीवुड फिल्म की लोकेशन जैसा बना देती हैं. इसके अलावा यहां का लुमाहाई बीच भी टूरिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर है. अगर आप नाव से नापाली कोस्ट की सैर करते हैं, तो समुद्र के बीच से दिखाई देने वाले पहाड़, झरने और गुफाएं ऐसा सीन क्रिएट करती हैं, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. शाम के टाइम डूबते सूरज की रोशनी इन पहाड़ियों पर पड़ती है, तो पूरा इलाका गोल्डन कलर में रंग जाता है.

फ्रांस का प्रोवेंस

अगर आपको फूलों की खुशबू, हरे-भरे अंगूर के बाग, पुराने गांव और टेस्टी खाना पसंद है, तो फ्रांस का प्रोवेंस आपके लिए किसी मैजिकल दुनिया से कम नहीं है. जून के लास्ट से अगस्त की शुरुआत तक यहां लैवेंडर के खेत पूरी तरह बैंगनी रंग में खिल उठते हैं. दूर-दूर तक फैले ये खेत इतने खूबसूरत लगते हैं कि यहां हर कदम पर फोटो खिंचवाने का मन करता है. यहां की सुबह की धूप, जैतून के पेड़ों से भरे रास्ते, पाइन के जंगल और कलरफुल जंगली फूल पूरे इलाके को किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसा बना देते हैं. वैसे, प्रोवेंस सिर्फ नेचुरल ब्यूटी के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी हिस्ट्री और फूड के लिए भी फेमस है. एविग्नन का पैलेस ऑफ पोप्स, गॉर्डेस और रूसिलॉन जैसे पहाड़ी गांव, पुरानी रोमन बिल्डिंग और फेमस वाइनयार्ड इस जगह की पहचान हैं. यहां की लोकल मार्केट्स में ताजा जैतून का तेल, खुशबूदार जड़ी-बूटियां, शहद, टमाटर और मौसमी फल-सब्जियां खरीदने का अपना अलग ही मज़ा है.

कनाडा का बैन्फ नेशनल पार्क

अगर धरती पर स्वर्ग देखने की इच्छा है, तो कनाडा का बैन्फ नेशनल पार्क आपकी ट्रैवल लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए. कनाडियन रॉकी माउंटेन रेंज के बीच ये पार्क अपनी फिरोजी कलर की ग्लेशियर झीलों के लिए दुनिया भर में फेमस है. यहां की सबसे फेमस लेक लुईस बर्फीले ग्लेशियरों से पिघलकर आने वाले पानी की वजह से ब्लू-ग्रीन कलर की दिखाई देती है. ये कलर किसी कैमरे की एडिटिंग का कमाल नहीं, बल्कि नेचर का साइंस है. एडवेंचर पसंद करने वाले टूरिस्ट्स लेक एग्नेस टी हाउस तक ट्रैकिंग कर सकते हैं. लगभग साढ़े 3 किलोमीटर की ये चढ़ाई पहाड़ों, जंगलों और झीलों के बीच से होकर गुजरती है. रास्ते के एंड में छोटा-सा टी हाउस लोगों को गर्म चाय और टेस्टी केक के साथ शानदार नजारा भी देता है.

स्कूल खुलने से पहले बच्चों के साथ घूम आइए ये 6 Hill Stations, छुट्टियों का होगा ब्लॉकबस्टर फिनाले

नॉर्डफ्योर्ड, नॉर्वे

नॉर्वे का नॉर्डफ्योर्ड किसी सिंपल टूरिस्ट प्लेस जैसा नहीं है, बल्कि ये ऐसा नेचुरल थिएटर है जहां हर तरफ सिर्फ और सिर्फ नेचर की खूबसूरती ही दिखाई देती है. यहां की सबसे खास बात है फ्योर्ड क्रूज, जो सिर्फ दो घंटे में आपको ऐसे सीन दिखा देता है, जिन्हें देखने के लिए कई देशों की जर्नी भी कम पड़ जाए. एक तरफ ऊंची-ऊंची बर्फीली पहाड़ियां, दूसरी तरफ गहरे नीले पानी में उतरते ग्लेशियर और बीच में आपकी बोट. नॉर्डफ्योर्ड का स्केल ही इसकी असली खूबसूरती है. इसके अलावा यहां का ब्रिक्सडाल ग्लेशियर और भी शानदार नज़ारा देता है. करीब 45 मिनट पैदल चलकर आप झरनों, हरे-भरे जंगलों और बदलते मौसम के बीच पहुंच जाते हैं. गर्मियों में चारों तरफ हरियाली और सर्दी में गोल्डन पत्ते इस रास्ते को परफेक्ट ट्रैकिंग स्पॉट बना देते हैं. सर्दियों में नॉर्डफ्योर्ड में कभी-कभी आसमान में नॉर्दर्न लाइट्स दिखाई देती हैं. वैसे, यहां का ग्लेशियर हर साल पीछे हट रहा है. यानी आप एक ऐसी धरती देख रहे हैं जो आपके सामने बदल रही है, सांस ले रही है, और अपनी कहानी खुद लिख रही है.

बाली, इंडोनेशिया

अगर दुनिया में कोई एक जगह है जिसे रिलैक्सेशन की कैपिटल कहा जा सकता है, तो वो बाली है. ये सिर्फ एक आइलैंड नहीं, बल्कि एक ऐसा एक्सपीरियंस है जहां हर सुबह ध्यान, हर शाम सनसेट और हर रात शांति लेकर आती है. बाली का उबुद इलाका बहुत ही खूबसूरत है. यहां धान के हरे-भरे खेत, घने जंगल और पुराने मंदिर योग और मेडिटेशन के लिए परफेक्ट हैं. लोग यहां सिर्फ घूमने नहीं आते, बल्कि खुद को ढूंढ़ने आते हैं. दूसरी तरफ कांगू बिल्कुल अलग दुनिया है. यहां समंदर की लहरें, सर्फिंग, कैफे कल्चर और डिजिटल नोमैड्स की दुनिया मिलकर एक मॉडर्न और पीसफुल माहौल बनाती है. यहां लाइफ स्लो भी है और स्टाइलिश भी. वैसे, बाली की असली आत्मा इसके मंदिरों में बसती है. 10,000 से ज्यादा मंदिर इस आइलैंड को एक अलग ही एनर्जी से भर देते हैं. तनाह लॉट मंदिर, समुद्र के बीच चट्टान पर बना है. यहां हर दिन छोटी-छोटी पूजा, धूप की खुशबू और गमेलन म्यूजिक सुनाई देता है. अगर आप भी भीड़ से दूर सुकून चाहते हैं, तो सैनूर बीच सबसे बेहतरीन जगह है.

बारिश का जादू और बादल, भारत की 5 मैजिकल जगहें जहां Monsoon खुद बन जाता है एक खूबसूरत कहानी

हा लॉन्ग बे, वियतनाम

इसे शिमा, जापान

जापान का इसे शिमा एक ऐसी जगह है जहां शांति सिर्फ फील नहीं होती, बल्कि जी जाती है. यहां इसे जिंगू श्राइन जापान का सबसे पवित्र शिंटो मंदिर माना जाता है. देवदार के जंगलों के बीच बना ये मंदिर देवी अमातेरासु को समर्पित है. यहां पहुंचते ही एक अलग तरह की शांति मिलती है. ये मंदिर हर 20 साल में पूरी तरह से नया बनाया जाता है. पिछले 1300 सालों से ये परंपरा लगातार चल रही है. इसके आसपास मौजूद आगो बे में पर्ल फार्मिंग और मछली पकड़ने की परंपरा इसे और खास बनाती है. यहां की अमा डाइवर्स महिलाएं बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के समुद्र में गोता लगाती हैं. इनकी ये परंपरा भी हजारों साल पुरानी है.

आयोनियन द्वीप, ग्रीस

ग्रीस के आयोनियन आइलैंड बाकी आइलैंड्स से काफी अलग हैं. यहां भीड़ कम है, शांति ज्यादा है. यहां भी आप नाव से घूमने का मजा ले सकते हैं. कोर्फू से लेकर जैकिन्थोस तक फैले इन आइलैंड्स के बीच घूमना आपको अलग ही एक्सपीरियंस देगा. नवागियो बीच, जिसे शिपव्रेक बीच भी कहा जाता है, अपनी व्हाइट सेंड और ब्लू पानी के लिए फेमस है. बीच पर पड़ा पुराना जहाज हज़ारों टूरिस्ट्स को अपनी तरफ खींचता है. फिस्कार्डो जैसे छोटे पोर्ट यानी बंदरगाह गांव इस जर्नी को और सुंदर बना देते हैं.

ब्रेड से पहले भारत की सुबह का असली सुपरस्टार था ये नाश्ता! 7 ट्रेडिशनल Breakfast, जिनका स्वाद आज भी दिल जीत लेता है

Related Articles