13
कंगन: जूलरी सिर्फ सजने-संवरने का हिस्सा नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी का भी आईना होती है. अगर बात बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश दिखने की हो, तो एक खूबसूरत ब्रेसलेट आपके पूरे लुक का गेम बदल सकता है. चाहे ऑफिस का फॉर्मल आउटफिट हो, दोस्तों के साथ ब्रंच, शादी का फंक्शन या फिर कैजुअल डे आउट, सही ब्रेसलेट हर मौके पर आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. अगर आप अपने जूलरी रोटेशन को थोड़ा अपडेट करना चाहती हैं, तो ये 6 एलिगेंट ब्रेसलेट डिज़ाइन अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें.
मिनिमल चेन ब्रेसलेट
सिंपल लुक पसंद करने वाली लड़कियों के लिए मिनिमल चेन ब्रेसलेट हमेशा बढ़िया रहता है. इसका हल्की डिजाइन हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है. इसे अकेले पहनें या फिर घड़ी के साथ, दोनों ही तरीके स्टाइलिश लगते हैं.

टेनिस ब्रेसलेट
अगर क्लासिक और टाइमलेस जूलरी की बात हो, तो टेनिस ब्रेसलेट का नाम सबसे पहले आता है. छोटे-छोटे स्टोन से सजा ये ब्रेसलेट सिंपल लुक में भी रॉयल टच एड कर देता है. किसी पार्टी, रिसेप्शन या खास डिनर डेट के लिए ये एक शानदार ऑप्शन है.
फैशन की दुनिया में छाया Handloom का जादू! ये 6 फैब्रिक बना देंगे आपका लुक भी धांसू!
पर्ल ब्रेसलेट
पर्ल कभी फैशन से बाहर नहीं होते. पर्ल ब्रेसलेट एलिगेंस और ग्रेस का बेहतरीन कॉम्बो है. इसे एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है. ये उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें सॉफ्ट और क्लासी लुक पसंद है.
कफ ब्रेसलेट
अगर आप थोड़ा बोल्ड लेकिन रिफाइंड स्टाइल चाहती हैं, तो कफ ब्रेसलेट अच्छा रहेगा. ये ब्रेसलेट सिंगल पीस में भी स्टेटमेंट लुक देता है. सिंपल ड्रेस के साथ इसे पहनकर आप बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी स्टाइलिश दिख सकती हैं.

चार्म ब्रेसलेट
चार्म ब्रेसलेट सिर्फ जूलरी नहीं, बल्कि आपकी यादों और पसंद का हिस्सा भी बन सकता है. इसमें अलग-अलग चार्म जोड़कर आप इसे अपने हिसाब से पर्सनलाइज कर सकती हैं. यही वजह है कि ये डिजाइन यंगस्टर्स के बीच लगातार लोकप्रिय बना हुआ है.
रोज गोल्ड ब्रेसलेट
गोल्ड और सिल्वर के अलावा रोज गोल्ड का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. इसका सॉफ्ट और मॉडर्न कलर हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगता है. चाहे फॉर्मल मीटिंग हो या कैजुअल आउटिंग, रोज गोल्ड ब्रेसलेट हर लुक को स्टाइलिश फिनिश देता है.
फिर ट्रेंड में आई सदियों पुरानी Abhla Embroidery, क्यों हर फैशन लवर की पसंद बन रही है ये खूबसूरत आर्ट?
