5
Sequenced Saree Design: घर की शादी में शाइन करना है, तो सीक्विन्ड साड़ी आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस होगी, जो आपको भीड़ से अलग दिखाएगी और ग्लैमरस लुक देगी.
31 मार्च, 2026
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. अगर आपके घर में किसी की शादी है और आप सबसे हटके दिखना चाहती हैं, तो आपका आउटफिट भी उतना ही खास होना चाहिए. ऐसे में, सीक्विन्ड साड़ी आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस होगी, जो आपको भीड़ से अलग दिखाएगी और ग्लैमरस लुक देगी. इसकी शाइन और एलिगेंस का कॉम्बिनेशन आपको “मेन कैरेक्टर” वाइब देगा. रिसेप्शन हो या कॉकटेल नाइट, यह सीक्वेंस साड़ी आपको हर फंक्शन में स्टाइल आइकन बना सकती है. इसे मिनिमल ज्वेलरी और मेकअप के साथ स्टाइल करके आप आसानी से डीवा लुक पा सकती हैं, जिससे हर कोई आपकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएगा.
बेज कलर साड़ी
अब ब्लैक या ब्लू नहीं, बल्कि बेज कलर का ट्रेंड है. बेज कलर की साड़ी बहुत ही खूबसूरत, क्लासी और एस्थेटिक लगती है. बेज कलर की सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी आपको पूरी पार्टी में ‘दीवा’ वाली वाइब देगी. इसके साथ मिनिमल मेकअप करें और मिनिमल ज्वैलरी स्टाइल करें. हाथ में पतला ब्रेसलेट भी बहुत अच्छा लगेगा.
पिंक साड़ी
लाइट पिंक कलर भी बहुत क्लासी लगता है, इसलिए आप पिंक कलर की साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं. अगर आप ब्लाउज के साथ कुछ क्रिएटिविटी दिखाएंगी, तो आपको लुक और भी स्पेशल बन जाएगा. फोटो में दिखाए गए दोनों डिजाइन बहुत सुंदर हैं. इसके साथ लॉन्ग शाइनी ईयरिंग पहनें.
ग्रीन साड़ी
मेहंदी और संगीत नाइट के लिए ग्रीन सीक्वेंस साड़ी में आप बॉलीवुड हिरोइन की तरह दिखेंगी. यह सभी डिजाइन बहुत ही स्टाइलिश दिख रहे है. अगर आपको संगीत पार्टी में मेन कैरेक्टर दिखना है, तो ग्रीन साड़ी जरूर ट्राई करें. इसके साथ एक ही स्टेटमेंट ज्वैलरी पीस पहनें, जैसे- झुमके.
व्हाइट साड़ी
रात के फंक्शन के लिए व्हाइट साड़ी बेस्ट है. यह रात में बहुत शाइन करती है. व्हाइट साड़ी आपको एस्थेटिक लुक मिलेगा. इस साड़ी के साथ हेवी ज्वैलरी और मेकअप को अवॉइड करें और सबकुछ मिनिमल ही रखें. सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल के साथ लुक कम्पलीट करें और पार्टी में शाइन करें.
स्काईब्लू साड़ी
स्काईब्लू कलर आपको एक शांत और सॉफ्ट लुक देता है. स्काईब्लू कलर की यह साड़ी सॉफ्ट थीम पसंद करने वाली लड़कियों को बहुत पसंद आएगी. फोटो में दिखाई गईं तीनों साडियों बहुत ही सुंदर लग रही हैं. आप इन्हें फेयरवेल से लेकर शादी तक के फंक्शन में पहन सकती हैं.
