Home Latest News & Updates सेल्फी लेने पर वैभव सूर्यवंशी ने मांगे पैसे

सेल्फी लेने पर वैभव सूर्यवंशी ने मांगे पैसे

by Live India
IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi Video Viral

IPL 2026 : आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी की कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 36 गेंदों में शतक ठोक दिया था.

आईपीएल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आधा सफर पूरा होने के बाद भी इसका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस सीजन में कई युवा क्रिकेटरों ने अपनी एक पहचान बनाई है और इस लिस्ट में सबसे ऊपर वैभव सूर्यवंशी हैं. उन्होंने अपनी खूंखार बल्लेबाजी से हर एक पूर्व क्रिकेटर और फैंस का दिल जीत लिया है. वह जब भी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरतें हैं तो गेंदबाज की लेंथ को चेंज कर देते हैं. इन्हीं शानदार बल्लेबाज की बदौलत अब वैभव किसी पहचान के मोहताज नहीं है, उनके फैंस पूरे हिंदुस्तान में हैं. इसी कड़ी में उनके नए युवा फैंस देखने को मिले और उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ फोटो खिंचवाने की मांग की, जहां पर वैभव ने बच्चों से पैसे मांगे.

राजस्थान से खेलते हुए किया था डेब्यू

फैंस और वैभव सूर्यवंशी के बीच बातचीत का एक वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसी फ्रेंचाइजी के लिए वैभव ने पिछले साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इस साल तो राजस्थान से खेलते हुए वैभव ने धूम मचा दी है और दुनिया के किसी भी तेज गेंदबाज को मैदान पर दौड़ाने का काम किया है.

युवा फैंस से मांगे वैभव ने पैसे

राजस्थान ने जिस वीडियो को एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी एयरपोर्ट पर बैठे हुए हैं उसी समय दो बच्चे उनके पास आते हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाने की मांग करते हैं. तभी वैभव उनसे कहते हैं कि भाई मैं फोटो खिंचवाने के लिए पैसे लेता हूं और मैं सच बोल रहा हूं. तभी बच्चे वहां से जाने लगते हैं और वैभव कहते हैं कि मैं 100 रुपये लूंगा और अगर आप दोगे तो मैं फोटो खिंचवाऊंगा.

मैं मजाक कर रहा हूं : वैभव

युवा क्रिकेटर की तरफ से पैसे मांगने के बाद बच्चे पैसे देने लग जाते हैं, तभी वैभव कहते हैं कि भाई मैं मजाक कर रहा हूं और तभी वैभव कैमरे की तरफ इशारा करने के लिए कहते हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अभी तक 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. साथ ही 1.6 हजार लोग लाइक और 151 रिपोस्ट कर चुके हैं.

शानदार फॉर्म में हैं वैभव

इस सीजन में वैभव शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और हर कोई उनकी चर्चा भी कर रहा है. उनके सामने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसा कोई भी गेंदबाज आ जाए वह सिर्फ बाउंड्री लगाने की कोशिश करता है. वहीं, सनराइजर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में शतकीय पारी खेली और सामने वाली टीम के होश उड़ा दिए. हालांकि, इस मैच में राजस्थान को पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के बाद भी 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- ‘मेरे फेवरेट प्लेयर…’ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के कायल हुए पैट कमिंस; जानें क्या बोले?

Related Articles