Home Latest News & Updates स्पेन के जंगल में आग का भीषण तांडव!

स्पेन के जंगल में आग का भीषण तांडव!

by Live India
Spain deadliest wildfires killed least 11 people

स्पेन के जंगल में लगी आग : स्पेन के अल्मेरिया प्रांत के लॉस गालार्डोस के जंगल में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 6 बुरी तरह घायल हो गए. देश में अब तक यह आग लगने की घटना सबसे बड़ी है और इसकी वजह से देश के दूसरे हिस्से में तापमान बहुत बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आए लोग जल चुकी गाड़ियों में पाए गए. दूसरी तरफ आग को बुझाने के लिए सरकार ने 150 फायरफाइटर और स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी के 220 जवान को तैनात कर दिया है. स्पेन के अधिकारियों ने पहले 12 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह मौतों का आंकड़ा बढ़ गया.

गांव में लगी आग जंगल तक पहुंची

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिएरा डे लॉस फिलाब्रस पहाड़ों के पास भारी बारिश वाले इलाके के एक छोटे से गांव में बिजली की एक तार की चिंगारी से आग लग गई. इसके बाद देखते ही देखते यह जंगल की तरफ पहुंच गई और वह चारों तरफ फैल गई. इमरजेंसी सेवाओं के मुताबिक, आग की वजह से सड़कें बंद करनी पड़ीं और एक हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया. स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मरने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, अल्मेरिया प्रांत में आग से हुए भयानक नुकसान को देखकर बहुत दुख और निराशा हुई है.

बुशहर समेत कई शहरों पर US के हमले, ईरान ने जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना

जंगल की आग ने बढ़ा दिया तापमान

स्पेन इस साल पहले से ही भीषण लू का सामना करना पड़ा रहा. साथ ही जंगल की आग ने तापमान को पहले से ज्यादा बढ़ा दिया है और अधिक तापमान की वजह से जंगल की छोटी-सी आग बेकाबू होकर चारों तरफ फैल गई. वहीं, जून के महीने में कई दिनों तक रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की वजह से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. पश्चिमी यूरोप के कुछ हिस्सों में छह हफ्तों के अंदर तीसरी बार हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है.

यूरोप बना तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप

यूरोपीय संघ की कॉपरनिक्स क्लाइमेट चेंज सर्विस के मुताबिक, यूरोप दुनिया का सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप है. यहां 1980 के दशक से तापमान वैश्विक औसत की तुलना में दोगुनी तेजी से बढ़ रहा है. दूसरी तरफ वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि गैस लीन, तेल और कोयले जैसे ईंधन जलाने से होने वाला जलवायु परिवर्तन गर्मी और सूखे की बारंबरता और तीव्रता को बढ़ा रहा है. साथ ही कुछ इलाके जंगल की आग के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो रहे हैं.

बुशहर समेत कई शहरों पर US के हमले, ईरान ने जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना

Related Articles