Home Latest News & Updates मारपीट करने के बाद मंदिर में करवा दी शादी

मारपीट करने के बाद मंदिर में करवा दी शादी

by Live India
Forced marriage orchestrated in Bihar

12

बिहार समाचार: बाढ़ सिविल कोर्ट परिसर में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर एक अजीब स्थिति पैदा हो गई. लड़का पक्ष ने जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाकर रजिस्ट्री ऑफिस में कोर्ट मैरिज से इंकार कर दिया. लड़का का आरोप है कि वह लड़की की बहन ईशा से शादी करने के लिए राजी था, जबकि उसकी शादी जबरन बड़ी बहन सीता से गांव के मंदिर में करा दी गई. वहीं, लड़की पक्ष ने लड़के पर बीस लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप लगाया है.

रिश्तेदार की शादी में हुई मुलाकात

नीतीश कुमार दो महीने पहले अपने किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे, तभी उनकी सीता देवी से मुलाकात हुई. सीता देवी हाथीदह की रहनेवाली हैं. उनका एक बच्चा भी है. पति से तलाक के बाद वे अपनी मां के साथ ही रह रही हैं. दो महीने से दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी. नीतीश बुधवार को बेगूसराय में जीडी कॉलेज गए थे.

मारपीट करके करवा दी मंदिर में शादी

वहीं, सीता देवी ने उन्हें अपने घर छोड़ने के लिए कहा. नीतीश का आरोप है कि वे सीता देवी को घर छोड़ने के लिए गए, तब उनके परिवार के लोगों ने रात भर घर पर ही रुक जाने के लिए कहा. इसके बाद रात में जबरदस्ती मारपीट कर उनकी गांव के ही एक मंदिर में शादी करा दी गई, जबकि वे उसकी बहन ईशा से शादी करने के लिए राजी थे. सीता देवी पटना में किसी हॉस्पिटल में नर्स हैं.

गार्ड ने किया पुलिस के हवाले

शादी के बाद जब वे कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे, तब नीतीश ने शादी के पेपर पर साइन करने से मना कर दिया. हंगामा बढ़ता देख कोर्ट परिसर में मौजूद गार्ड ने दोनों को पकड़कर बाढ़ थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस अब आगे मामले की जांच में जुटी है. वहीं, दूल्हे नीतीश का कहना है कि लड़की ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा था जिसके बाद वहां घर के पास स्थित सड़क किनारे एक मंदिर में जबरन शादी करा दी, लड़की उसे बराबर फोन करती थी और कहती थी वह बातचीत नहीं करेगी तो वह मर जाएगी.

लड़की ने खुद को बताया था पहले शादीशुदा

दूल्हन सीता ने बताया कि वह नीतीश को पहले ही बता चुकी थी कि उनकी शादी हो चुकी है और एक बेटी भी है और उन्होंने कहा था कि वह प्राइवेट नर्स है. 10 साल पहले ही उन्हें अपने पहले पति से तलाक हो चुका है दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में दो महीने पहले हुई थी, दोनों के बीच दो महीने से प्रेम था और दोनों में रिलेशनशिप है, वह अपनी मर्जी से शादी की है वह कोर्ट में शादी करने के लिए आई है.

  • बिहार से विकाश कुमार की रिपोर्ट

Related Articles