12
Rashmika-Vijay Wedding: काफी टाइम से साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें आ रही थीं. अब इन पर एक्ट्रेस ने भी मुहर लगा दी है.
23 फरवरी, 2026
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मुस्कान से करोड़ों दिलों को जीतने वालीं ‘नेशनल क्रश’ यानी रश्मिका मंदाना ने आखिरकार वो खबर सुना दी है जिसका इंतजार उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार था. दरअसल, पिछले काफी टाइम से उनकी और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें उड़ रही थीं. अब इन अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाते हुए रश्मिका मंदाना ने विजय के साथ अपनी शादी को कन्फर्म कर दिया है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कपल को बधाई देने वालों की लाइन लग गई है.
नई शुरुआत, नया नाम
रविवार को रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बहुत ही इमोशनल और प्यारा मैसेज शेयर किया. उन्होंने अपनी इस नई जर्नी का श्रेय अपने चाहने वालों को दिया है. रश्मिका ने लिखा कि उनके और विजय के कुछ भी तय करने से पहले ही फैंस ने उन्हें एक साथ एक्सेप्ट कर लिया था. दिलचस्प बात ये है कि इस कपल ने अपनी शादी को वो नाम दिया है जो सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने पहले ही दे दिया था और वो है ‘विरोश’ (Virosh). एक्ट्रेस ने लिखा कि, वो अपनी इस शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ कहना पसंद करेंगे.
यह भी पढ़ेंःNetflix से zee5 तक, इन 5 नई फिल्मों और सीरीज़ के साथ सजने वाली है आपकी महफिल; देखें लिस्ट
लव स्टोरी
विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात साल 2017 में तेलुगु फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री इतनी लाजवाब थी कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई. इसके बाद साल 2019 में फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में ये जोड़ी फिर साथ नजर आई. तभी से इन दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें आने लगी थीं. हालांकि, विजय और रश्मिका ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताया, लेकिन अक्सर इन्हें साथ में छुट्टियां बिताते और पब्लिक इवेंट्स में देखा जाता रहा.
सगाई की अफवाह
पिछले साल अक्तूबर के महीने में ऐसी खबरें आई थीं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुपचुप सगाई कर ली है. हालांकि, तब भी दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आई. अब रश्मिका के इस कन्फर्मेशन ने साफ कर दिया है कि ‘विरोश’ के फैंस की दुआएं रंग लाई हैं. फिलहाल, जयपुर में दोनों की शादी की तैयारी चल रही हैं. खबर है कि कपल ने अपनी शादी में नो फोन पॉलिसी रखी है, ताकी इस खूबसूरत इवेंट को पूरी तरह से प्राइवेट रखा जाए.
समाचार स्रोत: पीटीआई
