Home मनोरंजन 2026 में Shakira से कान्ये तक, India में दिखाएंगे अपना जलवा

2026 में Shakira से कान्ये तक, India में दिखाएंगे अपना जलवा

by Live India
2026 में Shakira से कान्ये तक, India में दिखाएंगे अपना जलवा

7

International Artists in India: साल 2026 में भारत में शकीरा, कान्ये वेस्ट और केल्विन हैरिस जैसे बड़े इंटरनेशनल स्टार्स के लाइव कॉन्सर्ट होने जा रहे हैं. आप भी नोट कर लें डेट और वेन्यू.

07 मार्च, 2026

अगर आप म्यूजिक के शौकीन हैं और हेडफोन्स से ज्यादा लाइव म्यूजिक का मजा लेना पसंद करते हैं, तो इस खबर को ज़रा ध्यान से पढ़िए. दरअसल, साल 2026 इंडियन म्यूज़िक लवर्स के लिए किसी सपने से कम नहीं होने वाला है. पिछला साल कोल्डप्ले और ट्रेविस स्कॉट के नाम रहा था, लेकिन इस साल की लिस्ट इतनी लंबी और धमाकेदार है कि आपको अभी से अपनी सेविंग्स और कैलेंडर दोनों चेक कर लेने चाहिए. यानी आज आपके लिए उन इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट लेकर आए हैं, जो इस साल भारत में अपना दम दिखाने वाले हैं.

शकीरा

करीब 20 सालों के लंबे इंतजार के बाद, लैटिना पॉप क्वीन शकीरा एक बार फिर भारत की धरती पर कदम रखने जा रही हैं. जोमैटो फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट के जरिए शकीरा अप्रैल में मुंबई और दिल्ली में अपनी आवाज और शानदार डांस मूव्स का जलवा बिखेरेंगी. ऐसे में आप 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वाका-वाका और व्हेन एवर व्हेन एवर जैसे गानों पर झूमने के लिए तैयार हो जाइए.

यह भी पढ़ेंःविवादों में घिरी रैपर बादशाह की ‘टटीरी’, हरियाणा के पंचकूला में FIR, विमेन स्टेट कमीशन ने भेजा समन

केने वेस्ट

दुनियाभर में ‘ये’ के नाम से फेमस रैपर कान्ये वेस्ट पहली बार भारत आ रहे हैं. महीनों के इंतज़ार के बाद अब ये कन्फर्म हो गया है कि 29 मार्च, 2026 को दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इस ग्लोबल स्टार का स्वागत करेगा. 24 बार ग्रैमी जीत चुके कान्ये का ये शो साल के सबसे बड़े कल्चरल इवेंट्स में से एक माना जा रहा है. उनके सुपरहिट गाने ‘स्ट्रॉन्गर’ और ‘पावर’ को लाइव सुनना किसी भी फैन के लिए ट्रीट से कम नहीं होगा.

डेफ लेपर्ड

रॉक म्यूजिक के दीवानों के लिए ब्रिटिश बैंड ‘डेफ लेपर्ड’ मार्च के महीने में शिलॉन्ग, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा करेगा. रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल ये बैंड अपनी शानदार धुनों से रॉक लवर्स को पुरानी यादों की सैर कराएगा. वहीं, अगर आप डांस और हाउस म्यूजिक के फैन हैं, तो केल्विन हैरिस अप्रैल में मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली को एक बड़े से डांस फ्लोर में बदलने आ रहे हैं. उनके ‘समर’ और ‘हाउ डीप इज योर लव’ जैसे गाने आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे.

मैक्स रिक्टर

म्यूजिक का मतलब सिर्फ शोर-शराबा नहीं होता. इसी बात को साबित करने के लिए भारत आ रहे हैं ऑस्कर नॉमिनेटेड म्यूजिशियन मैक्स रिक्टर. 18 अप्रैल को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में उनकी क्लासिकल और इलेक्ट्रॉनिक धुनों का जादू चलेगा. ये पहली बार होगा जब इंडियन ऑडियन्स उनके साउंडस्केप्स को करीब से फील पाएंगी.

Related Articles