Home Latest News & Updates 23 साल के इंजीनियर ने की आत्महत्या

23 साल के इंजीनियर ने की आत्महत्या

by Live India
Kanpur Engineer Suicide

8

कानपुर इंजीनियर आत्महत्या: कानपुर जिले में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. एक नौजवान इंजीनियर ने अपने जीवन से निराश होकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने पिता के लिए भावुक नोट भी लिखा और उनके माफी मांगी. पुलिस ने रविवार को बताया कि कानपुर में एक 23 साल के BTech गोल्ड मेडलिस्ट आनंद ने कथित तौर पर अपने घर पर सुसाइड कर लिया. उसने एक नोट छोड़ा जिसमें उसने अपने पिता से बार-बार कोशिश करने के बावजूद सरकारी नौकरी न मिलने पर माफी मांगी थी.

टॉपर था छात्र

मृतक आनंद ने 2024 में एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज, PSIT में BTech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) प्रोग्राम में टॉप किया था और उत्तर प्रदेश में तीसरा रैंक हासिल किया था. उसे 13 अगस्त, 2024 को कॉलेज के एक फंक्शन में गोल्ड मेडल दिया गया था. पुलिस के मुताबिक, आनंद गोविंद नगर के गुजैनी इलाके में अपने तीन मंजिला घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. परिवार के घरेलू नौकर ने बार-बार दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों और पुलिस को इसकी जानकारी दी. उसका परिवार उसके बड़े भाई की शादी फाइनल करने के लिए बिहार गया था.

“मैंने 50 बार कोशिशि की”

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और हाथ से लिखा पांच लाइन का नोट के साथ शव बरामद किया. पुलिस के मुताबिक, नोट में लिखा था, “सॉरी पापा, मैंने सरकारी नौकरी पाने के लिए करीब 50 बार कोशिश की, लेकिन मैं कामयाब नहीं हो सका. प्लीज मुझे माफ कर देना.” बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और शनिवार शाम को भैरव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. आनंद के पिता, राजकुमार, जो लोहिया प्राइवेट लिमिटेड के रिटायर्ड कर्मचारी हैं और बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं, ने कहा कि उनके बेटे ने ग्रेजुएशन के बाद पावर ग्रिड में एक साल की अप्रेंटिसशिप पूरी की और फिर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में लग गया.

स्ट्रेस में था आनंद

राजकुमार ने कहा, “वह रेलवे, SSC, बैंक और एजुकेशन डिपार्टमेंट के रिक्रूटमेंट एग्जाम में बैठा, लेकिन कामयाब नहीं हो सका. वह पिछले कई महीनों से बहुत स्ट्रेस में था.” गोविंद नगर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर अशोक कुमार दुबे ने कहा कि नोट कमरे से मिला है. दुबे ने कहा, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह सरकारी नौकरी न मिलने की वजह से स्ट्रेस में था. हालांकि, केस के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.”

पत्नी के बर्थडे पर सरप्राइज देने पहुंचा था पति, संदिग्ध हालात में हुई मौत; एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, हत्या या आत्महत्या?

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles