Home Top News शरद पवार के NDA में जाने की अटकलें तेज

शरद पवार के NDA में जाने की अटकलें तेज

by Live India
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलें तेज

202

महाराष्ट्र राजनीति: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं. चर्चा है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) का अजित पवार गुट में विलय नहीं होगा, बल्कि पार्टी सीधे NDA का हिस्सा बन सकती है. राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि यदि यह फैसला होता है तो दिल्ली में इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है, जिसके बाद केंद्र और महाराष्ट्र दोनों स्तरों पर मंत्रिमंडल विस्तार देखने को मिल सकता है.

इन अटकलों में सुप्रिया सुले को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है. हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि शरद पवार साफ इस बात से इंकार कर चुके है कि उनकी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार वाली एनसीपी से होने जा रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होने साफ कहा चांस ही नहीं. इनकार करते हुए चले गए.

बीजेपी नेताओं से बढ़ी मुलाकातों ने बढ़ाई चर्चाएं

हाल के दिनों में शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद परिसर में मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दी. इसके अलावा भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ लगातार संवाद और बैठकों को भी संभावित राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है. इन मुलाकातों के बाद महाराष्ट्र में यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या शरद पवार भविष्य की राजनीति के लिए नया रास्ता तैयार कर रहे हैं.

विलय नहीं, NDA में एंट्री की चर्चा

सूत्रों के हवाले से कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि भाजपा नेतृत्व की प्राथमिकता दोनों एनसीपी गुटों को साथ लाने की रही है. वहीं कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि विलय की संभावना कमजोर पड़ने के बाद अब सीधे NDA में शामिल होने के विकल्प पर चर्चा हो रही है. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर किसी भी पक्ष की ओर से अंतिम आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले शरद पवार सार्वजनिक तौर पर यह कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. वहीं सुप्रिया सुले भी पहले NDA में शामिल होने या किसी तरह के विलय की खबरों का खंडन कर चुकी हैं. ऐसे में मौजूदा अटकलों पर सभी की नजर संभावित आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है.

महाराष्ट्र की राजनीति पर क्या होगा असर?

यदि शरद पवार की पार्टी वास्तव में NDA का हिस्सा बनती है, तो महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. महायुति का राजनीतिक समीकरण और मजबूत होगा, जबकि विपक्षी INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है. इसके साथ ही केंद्र और महाराष्ट्र में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, नए राजनीतिक समीकरण और भविष्य की चुनावी रणनीति पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है.फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाले संभावित राजनीतिक फैसलों और आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं.

सिर्फ ‘X’ से काम नहीं चलेगाःयुवाओं को मैनेज करने की तैयारी, जानें क्या है मोदी का इंस्टाग्राम प्लान?

Related Articles