Home Latest News & Updates 3 बहनों की एक युवक से शादी का सच आया सामने

3 बहनों की एक युवक से शादी का सच आया सामने

by Live India
Man Married Three Sisters (1)

आदमी ने तीन बहनों से की शादी: पिछले दिनों यूपी के अमरोहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स तीन लड़कियों से एक साथ शादी कर रहा था. शख्स का नाम विक्कू है, जिसने सरोज, सावित्री और संतोष नाम की तीन बहनों से शादी कर ली और उसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी. इस अनोखी शादी को देखकर सभी हैरान रह गए. लोगों ने इसे जमकर शेयर किया. कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया. वीडियो वायरल होने के बाद अब सभी की असलियत सामने आई है.

पुलिस के डर से उगला सच

सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद उन्होंने बताया कि वे इस शादी से बहुत खुश हैं और तीनों मिल जुलकर रहना चाहती हैं. हालांकि इनमें से एक लड़की की उम्र कम लग रही थी. जब इस वीडियो पर बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया तो पूरा गेम समझ में आया. अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट पर एक आदमी के मंदिर में तीन बहनों से शादी करने का वीडियो सामने आने के बाद, पुलिस ने गुरुवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया. लीगल एक्शन और चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) की जांच शुरू होने के डर से, तीनों बहनें सोमवार को कमिटी के सामने पेश हुईं और माना कि उन्होंने असल में शादी नहीं की थी. यह वीडियो सिर्फ सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी, फॉलोअर्स और व्यूज पाने के लिए बनाया गया था.

वायरल होने के लिए की नकली शादी

बाल कल्याण समिति के चेयरमैन अतुलेश भारद्वाज के सामने तीनों बहनों ने माना कि यह शादी पूरी तरह से एक प्रैंक थी, जिसे उन चारों ने सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए किया था. उन्होंने अपने किए पर अफसोस भी जताया. उन्होंने कहा कि शादी का वीडियो पोस्ट करने से पहले, उन्होंने उसी दिन एक और वीडियो भी बनाया था, जिसमें दावा किया गया था कि यह एक प्रैंक था, लेकिन वह वीडियो अपलोड नहीं किया गया था. उन्होंने अब वह वीडियो सबूत के तौर पर कमिटी को सौंप दिया है.

असली पहचान आई सामने

उनके बयान रिकॉर्ड करने के बाद, कमिटी ने उन्हें घर भेज दिया. हसनपुर पुलिस और बाल संरक्षण इकाई की रिपोर्ट का अभी इंतजार है. कानूनी सलाह के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. तीनों बहनों की असली पहचान भी सामने आई है. अधिकारियों ने बताया कि दो बहनें, देविका (18 साल) और छवि (19) दोनों धोरिया गांव की रहने वाली हैं. उनकी चचेरी बहन अलका ( 20 साल), मेहरपुर गांव की रहने वाली है. वहीं 23 साल का विकास उर्फ ​​विक्कू श्यामपुरी इलाके का रहने वाला. चारों सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं जिनकी ऑनलाइन बड़ी संख्या में फॉलोइंग है.

अमेरिका में बैठे-बैठे बना दी कॉकरोच जनता पार्टी, जानें कौन हैं Gen-Z के नेता बनकर उभरे अभिजीत दिपके

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles