4
Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां बजट पेश किया है. इस दौरान उनका कहना है कि केंद्र का लक्ष्य देश के हर नागरिक को पॉलिसी का लाभ मिले और यही वजह है कि हमारी सरकार ने बायोफार्मा सेक्टर को 10 हजार करोड़ दिए हैं.
बजट 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में अपना रिकॉर्ड 9वीं देश का बजट पेश कर रही है. बजट पेश करने के दौरान सीतारमण ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है तब से यह सुनिश्चित किया गया है कि सरकार की हर एक पॉलिसी का फायदा लोगों तक पहुंचे. वित्त मंत्री निर्मला ने कहा कि उनकी सरकार का दृढ़ संकल्प है कि रोजगार पैदा करने, कृषि उत्पादकता और परिवारों की क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए सुधार किए जाए. इसी कड़ी में वित्त मंत्री ने बायोफार्मा सेक्टर को मजबूत करने के लिए बड़ा एलान किया है. उन्होंने पेशेंट को दवाई सस्ती मिले इसके लिए बायोफार्मा के लिए 10 हजार करोड़ का निवेश करने का एलान किया है.
कम कीमत पर मिले लोगों को दवाई
वित्त मंत्रालय की तरफ से किए गए 10 हजार करोड़ के निवेश से देश की फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही बायोफार्मास्यूटिकल्स, बायोलॉजिक्स या जटिल दवाएं होती हैं जो केमिकल सिंथेसिस के बजाय जीवित जीवों, कोशिकाओं या टिशू बनाई से जाती हैं. इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में बीमारियों का बोझ कम करने के लिए डायबिटीज, कैंसर और ऑटो-इम्यून बीमारियों जैसी नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों की तरफ बढ़ रहा है. बायोलॉजिकल दवाएं कम कीमत पर लंबी उम्र और बेहतर जीवन के लिए बहुत जरूरी है. भारत को ग्लोबल बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर विकसित के लिए मैं अगल 5 सालों में 10 हजार करोड़ रुपये के खर्च के साथ बायो-फार्मा, शक्ति योजना का प्रस्ताव रखती हूं.
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी दिया जाएगा ध्यान
दूसरी तरफ उन्होंने सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के अंदर एक खास, ऑटोनॉमस बिजनेस डिवीजन है. इसको सस्टेनेबल सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले इकोसिस्टम बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. वहीं, सीतारमण ने ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे समृद्ध राज्यों में महत्वपूर्ण खनिज सुविधाएं स्थापित करने के लिए समर्थन की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास सरकार का तीसरा कर्तव्य है.
यह भी पढ़ें- Budget 2026: MSME को मिले 10 हजार करोड़, देश में बनेंगे 3 नए AIIMS – वित्त मंत्री
