Home Latest News & Updates T20 World Cup में कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

T20 World Cup में कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

by Live India
T20 World Cup Ricky Ponting Abhishek Sharma

T20 World Cup: टी-20 विश्व कप की शुरुआत होने में मात्र 6 दिन बचे हैं और उससे पहले सभी टीम ने कमर कस ली है. इसी बीच रिकी पोंटिग का बड़ा बयान सामने आया है और उन्होंने बताया कि इस बार कौन सा खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुना जा सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप: साल 2024 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम इसबार इतिहास रचने मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया ने अभी तक दो बार इस खिताब को अपने नाम किया है और अगर तीसरी बार जीतती है तो ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली टीम बन जाएगी. इसी बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. पोंटिंग का कहना है कि अभिषेक न सिर्फ टूर्नामेंट के टॉप रन-स्कोरर बन सकते हैं, बल्कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीत सकते हैं.

अभिषेक का ही क्यों लिया नाम

ICC के ताजा रिव्यू एपिसोड में रिकी पोंटिंग ने अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनका आईसीसी टूर्नामेंट में अनुभव की कमी दरअसल उनके लिए एक फायदा हो सकता है. पोंटिंग ने कहा कि वह एक स्टार प्लेयर हैं. साथ ही सच बताओ तो अनुभवी की कमी उनका एक सकारात्मक पक्ष हो सकता है और शॉट मारते समय उनके ऊपर कोई दबाव भी नहीं होता है. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हो सकते हैं और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी जीत सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वह इतने शानदार खिलाड़ी हैं कि अगर वह मैच में रन बनाते हैं तो उस वक्त भारत को हराना बहुत मुश्किल हो जाता है. साथ ही अगर वह टीम में नहीं चले तो टीम इंडिया किसी दूसरी टीम की तरह कमजोर नजर आ सकती है. अभिषेक इस मेगा टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं.

आईपीएल से लेकर विश्व कप तक

रिकी पोंटिंग ने अभिषेक शर्मा के शुरुआती दिनों को भी याद किया और बताया कि जब वह दिल्ली कैपिटल्स में थे तब मैं उसका कोच था. उन्होंने बताया कि अभिषेक ने मेरे साथ ही डेब्यू किया था और उस दौरान उनकी उम्र 17 साल थी. उन्होंने कहा कि मुझे अच्छे से याद है कि अभिषेक ने पहली गेंद को सिर के ऊपर से सीधा शॉट मारा था. वह सीधा बाउंड्री के पार गया था और उसी दौरान समझ आ गया था कि आने वाले समय में यह खिलाड़ी मैदान पर अपनी एक अलग छाप छोड़ेगा.

DC के फैसले से चौंके थे पोंटिंग

पोंटिंग ने यह भी बताया कि वह दिल्ली कैपिटल्स द्वारा अभिषेक को ट्रेड किए जाने के फैसले के सख्त खिलाफ थे. उन्होंने यह भी कहा कि हमने आखिर में उन्हें दिल्ली से ट्रेड कर दिया, लेकिन उस वक्त मैंने कई बार कहा था कि ऐसा मत करिए. हमें उस रोका जाना चाहिए, क्योंकि यह एक शानदार प्लेयर है. अब वहीं हो रहा है जैसा मैंने सोचा था.

यह भी पढ़ें- PAK गेंदबाज के एक्शन पर उठे सवाल, आउट होने के बाद AUS बल्लेबाज के बयान से मचा बवाल; देखें वीडियो

समाचार स्रोत: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई)

Related Articles