Home Chhattisgarh जशपुर में यात्री बस पटलने से दर्दनाक हादसा

जशपुर में यात्री बस पटलने से दर्दनाक हादसा

by Live India
जशपुर में यात्री बस पटलने से दर्दनाक हादसा

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में जशपुर में एक बड़ी दुर्घटना हो गई. ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के बाद बस अचानक एक निर्माणाधीन मकान में घुस गई और फिर पलट गई. इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है.

छत्तीसगढ़ समाचार: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार की सुबह यात्री पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया. इस भीषण सड़क घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि कई यात्री बस के नीचे भी दब गए और मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद भी की. जानकारी के अनुसार पता चला है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे.

निर्माणाधीन मकान में घुसी बस

सवार यात्रियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार से चल रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और घायल हुए यात्रियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. यात्री से भरी बस करडेगा से कुनकुरी की तरफ आ रही थी. जैसे ही यह बस गोडाअंबा गांव के पास पहुंची तो बेकाबू होकर एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गईं.

घायलों यात्रियों में से कई हालत गंभीर

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. इसके बाद तपकरा थाना पुलिस और करडोगा चौकी की एक टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया. दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया. साथ ही घायलों में कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. अब पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच के आधार पर पता चला है कि बस तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.

दूसरी तरफ सीएम कैम्प कार्यालय बागिया ने घायलों के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिया है और एंबुलेंस रवाना की गई. घायलों के अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सीएम हाउस बागिया के निर्देश पर तीनों एंबुलेंस को लगाया गया.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles