Home Lifestyle World Sleep Day 2026 पर जानें अच्छी नींद के फायदे

World Sleep Day 2026 पर जानें अच्छी नींद के फायदे

by Live India
World Sleep Day 2026 पर जानें अच्छी नींद के फायदे

10

World Sleep Day 2026: आज की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं है. ज्यादातर लोग अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं. आज World Sleep Day के दिन हम आपको पूरी नींद के फायदे और अधूरी नींद के नुकसान के बारे में बताएंगे.

13 मार्च, 2026

आज की भागदौड़ भरी दुनिया में किसी के पास खुद के लिए समय नहीं है. सभी एक बिजी लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं, जिसमें जंक फूड खाना, एक्सट्रा टेंशन लेना, मोबाइल फोन या लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करना शामिल है. लेकिन इस पूरे दिन की साइकिल में लोग अपने शरीर को बहुत कम आराम दे रहे हैं. नौकरी वाले ज्यादातर लोग अपनी स्लीप साइकिल पूरी नहीं कर रहे हैं, जिससे उन्हें भविष्य में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. लोगों को नींद की अहमियत समझाने के लिए इस आज यानी 13 मार्च को World Sleep Day मनाया जाता है.

क्यों मनाया जाता है World Sleep Day

विश्व नींद दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में, वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी के द्वारा की गई थी. इसे मनाने के मुख्य उद्देश्य लोगों में नींद की कमी से होने वाली बीमारियों, नींद न आना, सांस रुकना और आलस के बारे में जागरुकता बढ़ाना है. यह हर साल वसंत विषुव (March Equinox) के पहले वाले शुक्रवार को मनाया जाता है. इस दिन लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए 8 घंटे की पूरी नींद लेने की सलाह दी जाती है. लोगों को पूरी नींद के फायदे और अधूरी नींद के नुकसान के बारे में बताया जाता है.

इस साल की थीम

विश्व नींद दिवस की थीम हर साल बदलती है. इस साल विश्व नींद दिवस 2026 की थीम है ‘अच्छी नींद लें, बेहतर जीवन जिएं’ है. यह थीम इस बात पर ज़ोर देती है कि अच्छी नींद फिजिकल, मेंटल और इमोशनल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए एक जरूरी आधार है.

अच्छी नींद के फायदे

अच्छी और पूरी नींद आपके पूरे शरीर के जरूरी है. जब हम दिनभर काम करके सोते हैं तो हमारा शरीर अपना काम करना शुरु करता है. सोते समय शरीर मांसपेशियों की मरम्मत करता है, दिमाग को आराम देता है और हार्मोन का बैलेंस बनाता है. सोते समय शरीर फिर से एनर्जी बनाता है और हमें अगले दिन के लिए एनर्जी मिलती है. पूरी नींद लेने से दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है. आप जब 8 घंटे की पूरी नींद लेते हैं, तो फ्रेश मूड से काम करते हैं और आपका काम भी बेहतर तरीके से होता है. इसके अलावा नींद की कमी (Sleep Deprivation) और तनाव से राहत मिलती है. साथ ही, कई तरह की बीमारियों का खतरा कम होता है.

अच्छी नींद के लिए टिप्स

  • सोने का समय तय करें- सोने का एक समय तय कर लें. अलग-अलग समय पर सोने से नींद पूरी नहीं होती है.
  • सोने से पहले मोबाइल न चलाएं- सोने से पहले मोबाइल चलाने की आदत से आपकी आंखों और दिमाग पर असर पड़ता है. मोबाइल चलाते-चलाते आप सोने का समय भूल जाते हैं.
  • हल्का और हेल्दी खाना खाएं- रात में भारी या मसालेदार खाना खाने से नींद आने में मुश्किल हो सकती है.
  • शांत माहौल बनाएं- सोने से पहले कमरे की लाइट धीमी कर दें और शांत माहौल बनाए रखें. इससे दिमाग शांत होता है और नींद आती है.

    यह भी पढ़ें- भारत के इस शहर को कहते हैं Litchi Capital, जानें क्यों यहां की मिट्टी में लिखी जाती है दुनिया की सबसे मीठी कहानी!

Related Articles