4
Sanskrit Modern Names: अगर आपके घर में भी नन्हा लाडला आने वाला है तो हम आपके लिए यूनीक संस्कृत नामों की पूरी लिस्ट लाए हैं. यह मीनिंगफुल भी हैं और यह बहुत यूनीक हैं.
15 मार्च, 2026
माना जाता है कि बच्चे के नाम का असर उसके गुणों पर भी पड़ता है, इसलिए बच्चों का नाम भगवान के नाम पर या कुछ अच्छे गुण वाला रखना चाहिए. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे में अच्छे गुण आएं तो उनके नाम का मतलब जानकर ही नाम रखें. आजकल मॉडर्न नाम ट्रेंड कर रहे हैं तो आप ऐसा नाम चुनें, जो सुनने में मॉडर्न भी हो और उसका मतलब भी कुछ अच्छा हो. अगर आपके घर में भी नन्हा लाडला आने वाला है तो हम आपके लिए संस्कृत से जुड़े नामों की पूरी लिस्ट लाए हैं. यह मीनिंगफुल भी हैं और यह बहुत यूनीक हैं. इसके अलावा इन्हें बोलना भी आसान है.
नामों की लिस्ट
- अद्वैत – ऐसा इंसान जो यूनिक हो और जिसका कोई मुकाबला न हो.
- अभिनव – ऐसा इंसान जो हमेशा नए विचारों और आइडिया के साथ आगे बढ़ता हो.
- अभिजीत – ऐसा इंसान जो हर सिचुएशन में जीतता हो.
- अक्षय – ऐसा इंसान जो कभी खत्म न हो और हमेशा रहे.
- अंशुमन – ऐसा इंसान जिसकी पर्सनैलिटी सूरज की किरणों जितनी तेज और चमकदार हो.
- अविनाश – ऐसा इंसान जो कभी खत्म न हो और हमेशा रहे.
- अभय – ऐसा इंसान जो हर सिचुएशन में निडर और हिम्मतवाला बना रहे.
- अर्नव – ऐसा इंसान जिसकी पर्सनैलिटी समुद्र जितनी गहरी, विशाल और गहरी हो.
- अश्विन – अश्विनी कुमारों से जुड़ा एक पवित्र नाम, जिन्हें देवताओं का डॉक्टर माना जाता है.
- अद्वय – जो अनोखा हो और जिसमें कोई द्वैत न हो.
- अवनीश – धरती का भगवान या धरती का रक्षक.
- अमोध – ऐसा इंसान जिसकी हर कोशिश सफल और सार्थक हो.
- अभिराज – एक राजा या नेता जिसे सभी प्यार और सम्मान देते हैं.
- अपूर्व – ऐसा इंसान जो पहले कभी नहीं था और जो पूरी तरह से अनोखा हो.
- अविक – हिम्मतवाला, निडर और मज़बूत स्वभाव वाला इंसान.
- अभ्युदय – जो जीवन में तरक्की और उन्नति का प्रतीक है.
- अर्चित – जो पूजा और सम्मान के लायक हो.
- अभिज्ञ – ज्ञान और अनुभव से भरा एक बुद्धिमान इंसान.
- अर्पित – जो अपने काम और ड्यूटी के लिए पूरी तरह से समर्पित हो.
- अभियार्थ – जो सम्मान और आदर के लायक हो।
- अशेष – जिसका कोई अंत न हो और जो असीमित हो.
- अविरल – जो बिना रुके आगे बढ़ता रहे.
- अक्षत – जो अटूट और पूरी तरह सुरक्षित हो.
- अयांश – भगवान का एक अंश या दिव्य ऊर्जा का प्रतीक
यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी है मां दुर्गा की गलत तस्वीर? इस नवरात्रि पर नई तस्वीर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
