11
पोछा लगाने के विरुद्ध युक्तियाँ: घर में वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. घर में रखी चप्पल से लेकर मंदिर तक, वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए कुछ नियम बताए गए हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर ही घर में कोई चीज लानी चाहिए, सही स्थान पर रखना चाहिए और सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए. लेकिन कई लोग जानकरी न होने के कारण गलतियां करते हैं. ऐसे ही कुछ लोग पैसे बचाने के चक्कर में पुराने या फटे कपड़ों का पोछा बना लेते हैं. ऐसा करने से वे अपने घर में आफत को न्योता दे रहे हैं. वास्तुशास्त्र में पुराने कपड़ों से घर की सफाई करने को गलत बताया गया है. चलिए जानते हैं यह आपके लिए क्यों नुकसानदायक है.

भूलकर भी इन कपड़ों का इस्तेमाल न करें
बच्चों के कपड़े: छोटे बच्चों के कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं, तो कई घरों में उनका इस्तेमाल सफाई के लिए किया जाता है. हालांकि, वास्तु में इसे गलत माना जाता है. इससे आपके बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.
अंडरगारमेंट्स: अक्सर देखा जाता है कि घर में पोछा लगाने के लिए फटे अंडरगारमेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इनका इस्तेमाल गाड़ियों की सफाई और कपड़े धोने के लिए भी किया जाता है. हालांकि, वास्तु में ऐसे कपड़ों का इस्तेमाल सफाई के लिए करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
बुजुर्ग या मृतक के कपड़े: कई घरों में लोग सफाई के लिए बुज़ुर्गों या किसी गुजर चुके व्यक्ति के पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, वास्तु के अनुसार, किसी मरे हुए व्यक्ति के कपड़ों से सफाई करना घर के लिए सही नहीं माना जाता है.
क्यों पोछे के लिए इस्तेमाल नहीं करने चाहिए फटे-पुराने कपड़े
वास्तु के अनुसार, हर कपड़े में उसे पहनने वाले की भावनाएं और एनर्जी होती है. जब आप उन पुराने कपड़ों को फर्श पर रगड़ते हैं, तो उनमें फंसी नेगेटिव एनर्जी पूरे घर में फैल जाती है. इससे घर का माहौल अशांत और भारी हो जाता है. ज्योतिष में फटे, पुराने और गंदे कपड़ों का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जो सुख, समृद्धि, धन और ऐश्वर्य का कारक है. फटे कपड़ों से फर्श पोंछने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है, जिससे घर में पैसे की तंगी और गरीबी आती है. ऐसे कपड़ों से घर साफ करने से परिवार के सदस्यों के काम बिगड़ते हैं और परिवार के मुखिया की तरक्की में रुकावटें आती हैं. फिजूलखर्ची और पैसे का नुकसान बढ़ने लगता है.

अगर आप भी अपने घर में फटे-पुराने कपड़ों का पोछा बनाकर इस्तेमाल करती हैं, तो आज ही ऐसा करना बंद करें. आप किसी ऐसे कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसे किसी ने नहीं पहना हो या फिर आप बाजार से पोछा खरीद सकती हैं.
क्या आपके भी जूते-चप्पल मंदिर में हुए हैं चोरी, क्या है इसका ज्योतिषीय कनेक्शन, बला टली या…
