9
Dhurandhar 2 Box Office Collection: एनर्जी के भंडार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. दो दिनों की फिल्म की कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
21 मार्च, 2026
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर्फ एक ही नाम गूंज रह है और वो है ‘धुरंधर: द रिवेंज’. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ऐसी आग लगाई है कि रिकॉर्ड्स के पन्ने जलकर खाक हो रहे हैं. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने सिर्फ दो दिनों के अंदर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का मैजिकल आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया चैप्टर लिख रही है.
Dhurandhar 2
धुआंधार ओपनिंग
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म की शुरुआत ही किसी सुनामी से कम नहीं थी. बुधवार को पेड प्रिव्यूज से फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इसके बाद गुरुवार 19 मार्चे को अपने पहले ऑफिशियल दिन पर रणवीर सिंह की फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन किया. दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी रणवीर का जादू बरकरार रहा और फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
यह भी पढ़ेंःDhurandhar 2 ने मचाया गदर, थियेटर से बाहर निकलते ही लोगों ने बांधे Ranveer Singh की तारीफों के पुल
एडवांस बुकिंग
जियो स्टूडियोज की इस फिल्म को लेकर ऑडियन्स में इस कदर दीवानगी थी कि रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की 15 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी थीं. उम्मीद है कि ये सीक्वल अपने पहले पार्ट की सक्सेस को भी पीछे छोड़ देगा. जानकारी के लिए बता दें कि ‘धुरंधर’ ने दिसंबर 2025 में रिलीज होने के बाद दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक ऑफिशियल आंकड़े शेयर नहीं किए हैं. मगर सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बना ‘हाइप’ सब बयां कर रहा है.
dhurandhar
फिल्म की कहानी
‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह ‘जसकीरत सिंह रंगी’ और हमज़ा अली मज़ारी, दोनों रोल में नजर आ रहे हैं. कहानी एक ऐसे भारतीय लड़के की है, जो पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों का सफाया करता है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमजा कराची के अंडरवर्ल्ड में अपनी जगह बनाता है. रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. ये फिल्म सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज हुई है, जिससे इसे पूरे भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अगर आप भी एक्शन और सस्पेंस के शौकीन हैं, तो ये फिल्म आपके वीकेंड का परफेक्ट प्लान हो सकती है.
समाचार स्रोत: पीटीआई
