Home News 26 मार्च से चार दिन बंद रहेंगे बैंक

26 मार्च से चार दिन बंद रहेंगे बैंक

by Live India
26 मार्च से चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Ram Navami Bank Holiday: अगर आप किसी जरूरी काम से बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, बैंक सिर्फ रामनवमी के दिन ही नहीं, बल्कि 26 मार्च से लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे.

25 मार्च, 2026

पूरे देश में रामनवमी की धूम है और हर जगह का माहौल भक्तिमय हो गया है. लोग घरों में कन्या पूजन की तैयारियां कर रहे हैं. रामनवमी पर स्कूल और ऑफिसों में छुट्टी दी जाती है, इसी तरह बैंक भी रामनवमी के दिन बंद रहेंगे. अगर आप किसी जरूरी काम से बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, बैंक सिर्फ रामनवमी के दिन ही नहीं, बल्कि 26 मार्च से लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे. यहां जानें आपके राज्य में किस दिन बैंक बंद रहेंगे.

चार दिन बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते में बैंकिंग सर्विस पर काफी असर पड़ेगा. इस बार रामनवमी दो दिन है, जिस कारण छुट्टी भी दो दिन की दी गई है. इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी है. 26 मार्च और 27 मार्च को रामनवमी की वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 28 मार्च को शनिवार और 29 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी. इस तरह लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, 31 मार्च को महावीर जयंती है, उस दिन भी कई राज्यों में छुट्टी रहेगी.

जानें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक

तारीख दिन कारण प्रभावित राज्य/क्षेत्र
26 मार्च गुरुवार रामनवमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, चंडीगढ़, मिजोरम
27 मार्च शुक्रवार रामनवमी (स्थानीय उत्सव) मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश
28 मार्च शनिवार चौथा शनिवार पूरे भारत में
29 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
31 मार्च मंगलवार महावीर जयंती दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

चालू रहेगी ऑनलाइन सेवाएं

घर से निकलने से पहले आप अपने बैंक की हॉलिडे लिस्ट देखकर ही जाएं. भले ही बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे, लेकिन आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अपना काम कर सकते हैं. बैंक के मोबाइल ऐप पर ग्राहकों को कई सेवाएं दी जाती हैं. फंड ट्रांसफर के लिए इंटरनेट बैंकिंग एक आसान तरीका है. आप यूपीआई के जरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. वहीं कैश के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह 24*7 चालू रहेंगे.

Related Articles