Home News Dhurandhar 2 ने बनाया डिजिटल रिकॉर्ड, डबल में बिके राइट्स

Dhurandhar 2 ने बनाया डिजिटल रिकॉर्ड, डबल में बिके राइट्स

by Live India
Dhurandhar 2 ने बनाया डिजिटल रिकॉर्ड, डबल में बिके राइट्स

Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने थिएटर्स के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी तहलका मचा दिया है.

01 अप्रैल, 2026

रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा है. उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ न सिर्फ थिएटर्स में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है, बल्कि इसकी ओटीटी डील ने भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के होश उड़ा दिए हैं. अगर आप भी इस फिल्म के डिजिटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. दरअसल, इस बार रणवीर सिंह की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म नेटफ्लिक्स पर नहीं, बल्कि एक नए ठिकाने पर दस्तक देने जा रही है.

Dhurandhar
Dhurandhar

नेटफ्लिक्स से भी बड़ी डील

फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, लेकिन इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ ने एक ऐसी डील साइन की है जिसने सबको हैरान कर दिया है. खबरों की मानें तो जियो स्टूडियोज ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए भारी-भरकम 150 करोड़ रुपये दिए हैं. दिलचस्प बात ये है कि नेटफ्लिक्स पहले दोनों पार्ट्स को मिलाकर 175 करोड़ रुपये में खरीदना चाहता था, लेकिन मेकर्स को अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा था. उन्होंने पहले पार्ट की रिलीज का इंतजार किया और अब अकेले दूसरे पार्ट के लिए 150 करोड़ रुपये की डील पक्की की है. ये रकम फ्रैंचाइजी के पहले पार्ट के मुकाबले लगभग दोगुनी है, क्योंकि पहले पार्ट के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ रुपये में बिके थे.

यह भी पढ़ेंःबोर हो चुके हैं या थके हुए हैं? इन 5 Comedy Movies का डोज़ लीजिए और भूल जाइए सारा स्ट्रेस!

ओटीटी पर कब होगी रिलीज़

खबर है कि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ नेटफ्लिक्स के बजाय JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी. जहां पहले पार्ट को थिएटर के 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर लाया गया था. वहीं ‘धुरंधर 2’ के मई के अंत या जुलाई 2026 की शुरुआत में ऑनलाइन आने की उम्मीद है. थिएटर्स में फिल्म की जबरदस्त पकड़ को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इस पर करोड़ों का दांव खेला है. फिल्म की अपार सफलता के बीच फेमस डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन लोगों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने फिल्म की तारीफ में एक शब्द नहीं कहा. आरजीवी ने लिखा कि आदित्य धर ने फिल्म इंडस्ट्री के नीचे एक ‘परमाणु बम’ फोड़ दिया है, फिर भी बाकी इंडस्ट्री की खामोशी चौंकाने वाली है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि या तो इस धमाके से बाकी लोग अंतरिक्ष में चले गए हैं या फिर वो इस फिल्म की शानदार सक्सेस को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे हैं.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

धुरंधरों से सजी फिल्म

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. फिल्म को एसएस राजामौली, अल्लू अर्जुन, करण जौहर, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे बड़े स्टार्स से पहले ही खूब तारीफें मिल चुकी हैं. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म अब ओटीटी की दुनिया में भी एक नया बेंचमार्क सेट करने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ेंः बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2 की सुनामी, बाहुबली और KGF 2 को छोड़ा पीछे, अब खतरे में दंगल का रिकॉर्ड

Related Articles