Home News 92 की उम्र में सिंगर आशा भोसले का निधन

92 की उम्र में सिंगर आशा भोसले का निधन

by Live India
Asha Bhosle

Asha Bhosle Death: मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. 92 साल की सिंगर ने मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में आखिरी सांस ली है.

12 अप्रैल, 2026

मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. 92 साल की सिंगर ने मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में आखिरी सांस ली है. उन्हें शनिवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे ICU में एडमिट थी. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.” आशा भोसले के निधन से इंडस्ट्री में मातम छा गया है. उनके फैंस न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में हैं, जिन्हें इस खबर से सदमा लगा है. कल शाम को उनका निधन होगा.

पोती ने दी जानकारी

शनिवार को आशा भोसले की पोती जनाई ने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी की हेल्थ के बारे में जानकारी शेयर की. उन्होंने लिखा, “मेरी दादी, आशा भोसले को बहुत ज़्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें. ट्रीटमेंट चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा और हम आपको पॉजिटिव अपडेट देंगे.”

12,500 से ज्यादा गाने गाए

दिवंगत महान सिंगर लता मंगेशकर की छोटी बहन भोसले ने आठ दशकों के करियर में अलग-अलग भाषाओं में 12,500 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं. उन्होंने मीना कुमारी, मधुबाला और जीनत अमान से लेकर काजोल, उर्मिला मातोंडकर और पद्मिनी और वैजयंतीमाला जैसे साउथ स्टार्स के लिए अपनी आवाज दी है. उनके सबसे यादगार गानों में “अभी ना जाओ छोड़ कर”, “इन आंखों की मस्ती”, “दिल चीज क्या है”, “पिया तू अब तो आजा”, “दुनिया में लोगों को” और “जरा से झूम लूं मैं” शामिल हैं. 2023 में, उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाने के लिए दुबई में एक स्पेशल कॉन्सर्ट, ‘ASHA@90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में परफॉर्म किया.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles